IMD Weather Update Today rain Rajasthan MP UP cold Wave Alert snowfall Uttarakhand himachal jammu Kashmir

Actionpunjab
4 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today Rain Rajasthan MP UP Cold Wave Alert Snowfall Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir

शिमला/भोपाल/जयपुर/देहरादून/लखनऊ2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक फरवरी का महीना सामान्य से ज्यादा गर्म रह सकता है। IMD डायरेक्टर ने बताया कि फरवरी में रातें कम ठंडी और दिन ज्यादा गर्म हो सकते हैं। इसका कारण ला-नीना का कमजोर होना बताया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में शनिवार को घना कोहरा रहा, जिससे विजिबिलिटी 10 मीटर तक रह गई। कोहरे के कारण 2 हादसों में 11 गाड़ियां टकराईं और 15 लोग घायल हुए। वहीं, इटावा में डबल डेकर बस पलट गई। राज्य में 60 से ज्यादा ट्रेनें और लखनऊ एयरपोर्ट पर 4 उड़ानें लेट रहीं।

राजस्थान में जयपुर समेत कई जिलों में शनिवार शाम को बारिश हुई। वहीं अजमेर में बारिश के साथ ओले भी गिरे। IMD ने आज 13 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में कालापानी और आदि कैलाश में तापमान माइनस 30 डिग्री तक गिर गया है। यहां नदी, नाले और झरने जम गए हैं। पिथौरागढ़ सीमा पर SSB के जवान माइनस 35 डिग्री में गश्त कर रहे हैं। नदियां और जलस्रोत जम जाने से जवान बर्फ पिघलाकर पानी इस्तेमाल कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में कोहरा, बारिश और सर्दी का दौर जारी है। शनिवार सुबह ग्वालियर, रीवा और दतिया में घना कोहरा और 20 से ज्यादा जिलों में मध्यम कोहरा रहा। रीवा में विजिबिलिटी सबसे कम रही। खजुराहो में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया।

देशभर से मौसम की 4 तस्वीरें…

यूपी के मेरठ में घने कोहरे के कारण दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 11 वाहन टकराए।

यूपी के मेरठ में घने कोहरे के कारण दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 11 वाहन टकराए।

उत्तराखंड के आदि कैलाश की कुटी यांगती नदी जम गई।

उत्तराखंड के आदि कैलाश की कुटी यांगती नदी जम गई।

हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर का ड्रोन विजुअल।

हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर का ड्रोन विजुअल।

यूपी के कानपुर में शनिवार को घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी 10 मीटर तक सिमट गई है।

यूपी के कानपुर में शनिवार को घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी 10 मीटर तक सिमट गई है।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

  • हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश और बर्फबारी की चेतावनी है। IMD ने सभी 12 जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 10.2 और कुकुमसैरी में माइनस 6.3 डिग्री दर्ज किया गया।
  • जम्मू-कश्मीर में सर्दी धीरे-धीरे कम हो रही है। चिल्लई खुर्द शुरू होने से श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.1 डिग्री दर्ज किया गया। ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
  • दिल्ली में ठंड कम हो रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.7 डिग्री कम था। राजधानी में सुबह AQI 278 दर्ज किया गया है।
  • हरियाणा के कई जिलो में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। पानीपत, सोनीपत, करनाल समेत जीटी रोड बेल्ट में जीरो विजिबिलिटी रही। वहीं खेतों में सुबह पाला भी दिखाई दिया। इससे प्रदेश भर में हल्की ठंड बनी हुई है।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल…

2 फरवरी: दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में बारिश की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। बिहार, झारखंड में कोहरा रह सकता है। असम, मेघालय में भी बारिश की संभावना है।

3 फरवरी: हिमाचल प्रदेश में 3 फरवरी को ऊंचे क्षेत्रों में ही बारिश-बर्फबारी की संभावना है। उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *