सूरजकुंड मेले के लिए बनेगा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म:पर्यटन मंत्रालय करेगा तैयारी, साल भर ऑनलाइन बिकेंगे हस्तशिल्प उत्पाद, मेले की अवधि बढ़ेगी

Actionpunjab
2 Min Read




भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के द्वारा सूरजकुंड मेले का एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। जिसका मकसद शिल्पकारों के हुनर को वैश्विक स्तर पर ले जाना है। इसके माध्यम से कारीगर अब केवल मेले के दौरान ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष अपना हस्तनिर्मित सामान विश्वभर में बेच सकेंगे। मेला शिल्पकारों के लिए ग्लोबल लॉन्चपैड पर्यटन र्यटन मंत्रालय के सचिव डॉ. श्रीवत्स कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि, उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे पारंपरिक शिल्पकारों के लिए एक ग्लोबल लॉन्चपैड है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के आने से हमारे ग्रामीण कारीगरों की पहुंच सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार तक होगी। उन्होंने पर्यटकों से आह्वान किया कि वे ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को सार्थक करें और शिल्पकारों द्वारा बनाए गए उत्पादों की खरीदारी अवश्य करें। मेले की अवधि चार सप्ताह करने का विचार उन्होंने बताया कि शिल्पकारों और पर्यटकों के उत्साह को देखते हुए मेले की अवधि को वर्तमान दो सप्ताह से बढ़ाकर चार सप्ताह करने पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही केंद्रीय पर्यटन मंत्री के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिल्पकारों को मेले में विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। ताकि उनके हुनर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया जा सकें। बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान
आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस वर्ष मेले के बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया है। कच्ची हटों को पक्का किया गया है और सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। उन्होंने कहा कि पर्यटक मेले की टिकट काउंटर के साथ-साथ ऑनलाइन भी खरीद सकेंगे। डीएमआरसी द्वारा ऑनलाइन टिकट की बिक्री शुरू कर दी गई है। पर्यटकों के लिए कैश, यूपीआई और ऑनलाइन माध्यमों से भुगतान की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *