माघ पूर्णिमा- संगम पर जबरदस्त भीड़, 55 लाख डुबकी लगाएंगे:कोहरा इतना कि लोग हाथ पकड़कर चल रहे, VIP मूवमेंट पर रोक

Actionpunjab
2 Min Read




प्रयागराज माघ मेले में आज माघ पूर्णिमा का स्नान है। संगम नोज पर सुबह 4 बजे से जबरदस्त भीड़ है। अरैल घाट पर भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। स्नान के बाद लोग गंगा के किनारे दान कर रहे हैं। सुबह इतना घना कोहरा था कि लोग एक दूसरे का हाथ पकड़कर चलते दिखाई दिए। प्रशासन का अनुमान है कि आज 55 लाख श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाएंगे। VIP मूवमेंट पूरी तरह से रोक दिया गया है। इस बार माघ मेला 8000 हेक्टेयर क्षेत्र में बसा है। मेले की निगरानी AI तकनीक से की जा रही है। माघ पूर्णिमा के बाद अब सिर्फ महाशिवरात्रि (15 फरवरी) का स्नान और रहेगा। हर साल माघ मेले की शुरुआत पौष पूर्णिमा से होती है, जो महाशिवरात्रि तक चलती है। प्रयागराज के पंडितों का कहना है कि आज त्रिवेणी के जल को अमृत के समान माना जाता है। तारों के छिपने से पहले स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इससे देवताओं की कृपा मिलती है। पाप नष्ट होते हैं। स्नान से पहले ‘त्रिवेण्ये नमः’ का उच्चारण करना चाहिए। फूल अर्पित करने चाहिए और जरूरतमंदों को दान देना चाहिए। मान्यता है कि इसके बिना व्यक्ति को मोक्ष नहीं मिलता। संगम पर भीड़ की 2 तस्वीरें देखिए- प्रयागराज माघ मेले से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *