![]()
पंजाब के फरीदकोट में अमृतसर–बठिंडा नेशनल हाईवे पर गांव टहिणा के पास घने कोहरे के कारण एक पीआरटीसी बस हादसे का शिकार हो गई। सड़क पर पुल निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बस में सवार सभी यात्रियों का बचाव रहा, हालांकि बस को भारी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू रूप से बहाल करवाया। जानकारी के अनुसार पीआरटीसी फरीदकोट डिपो की यह बस रविवार सुबह नेशनल हाईवे पर मोगा से फरीदकोट लौट रही थी। जैसे ही बस फरीदकोट के गांव टहिणा के पास पहुंची तो घने कोहरे के कारण सड़क पर खोदा गया गड्ढा दिखाई नहीं दिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। फोटो से देखिए सड़क का हाल, जिसके कारण हुआ हादसा
कोहरे में नहीं दिखा सड़क का गड्ढा इस संबंध में बस चालक जोगिंदर सिंह और परिचालक इकबाल सिंह ने बताया कि कोहरा अधिक होने के कारण सड़क पर खोदा गया गड्ढा नजर नहीं आया और हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों को कोई चोट नहीं आई, लेकिन बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तेल टैंक से तेल भी सड़क पर फैल गया। किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं इस मामले में सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि घने कोहरे के साथ सड़क पर खोदे गए गड्ढे के पास किसी प्रकार के बैरिकेड या चेतावनी संकेत न होने के कारण यह हादसा पेश आया है,गनीमत रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।
फरीदकोट में घने कोहरे से PRTC बस हादसाग्रस्त:नेशनल हाईवे पर खोदे गए गड्ढे के कारण बिगड़ा संतुलन,बाल-बाल बचे यात्री
Leave a comment