संगठित हिंदू ही सशक्त भारत की आधारशिला:हिंदू सम्मेलन में बोले वक्ता, आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर जुटे लोग

Actionpunjab
2 Min Read




हाथरस में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए। ये सम्मेलन हाथरस शहर और निकटवर्ती कस्बा लाडपुर में हुए। लाडपुर में आयोजित कार्यक्रम को महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी देवस्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने संबोधित किया, जबकि मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक गोविंद रहे। स्वामी देवस्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू सनातन धर्म एक सभ्यता और संस्कृति है। उन्होंने इसके संरक्षण के लिए संगठन को आवश्यक बताया और हिंदू समाज से सजग व जिम्मेदार होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने हिंदू समाज की एकता को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी से एकजुट रहने का आग्रह किया। मुख्य वक्ता गोविंद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने जोर दिया कि संगठित हिंदू समाज ही सशक्त भारत की आधारशिला है। गोविंद ने कहा कि शक्तिशाली भारत के निर्माण के लिए संपूर्ण हिंदू समाज को वर्ग भेद भुलाकर एकजुट होना होगा, तभी भारत परम वैभव को प्राप्त करेगा। सम्मेलन के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदेमातरम’ के जयघोषों से पूरा प्रांगण गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीके शर्मा ने की और संचालन एके सिंह ने किया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारीज बहन भावना, बलवीर सिंह, रामकिशन सिसोदिया, अरविंद सिसोदिया, रवि जोशी, सर्वेश वार्ष्णेय, प्रेमशंकर शर्मा, दिनेश शर्मा, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, पूर्व सांसद डॉ. बंगाली सिंह, कृष्णा कांत जोशी, श्याम सुंदर, प्रखर वार्ष्णेय, अजय वार्ष्णेय, बृजलाल शर्मा, नीरेश सिंह, गौरव प्रधान, अजय प्रधान, नवीन प्रधान और एडीजीसी अशोक कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *