महेंद्रगढ़ में दो हफ्ते से नाबालिग लड़की लापता:ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर दी चेतावनी; पुलिस ने मांगा समय

Actionpunjab
2 Min Read




हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक नाबालिग लड़की दो सप्ताह से लापता है। उसका सुराग न मिलने पर ग्राम पंचायत ने पहले शहर थाना पुलिस और फिर विधायक कंवर सिंह यादव से मुलाकात की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर लड़की का पता नहीं चला, तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। पुलिस ने अतिरिक्त समय मांगा यह मामला 19 जनवरी को दर्ज किया गया था, जब गांव माजरा खुर्द की एक नाबालिग लड़की के गुम होने की शिकायत शहर थाना पुलिस में दी गई थी। रविवार को ग्राम पंचायत ने पुलिस से इस संबंध में कार्रवाई की जानकारी मांगी। पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि जांच जारी है और उन्हें तीन दिन का अतिरिक्त समय चाहिए। पुलिस के जवाब से असंतुष्ट ग्रामीण इसके बाद विधायक कंवर सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। उन्होंने विधायक को पूरी स्थिति से अवगत कराया। विधायक यादव ने मौके पर ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) से बात की। लड़की की तलाश जारी- एसपी एसपी ने विधायक को बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है और लड़की की तलाश के लिए कार्रवाई चल रही है, जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा। हालांकि, ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि तीन दिन की समय-सीमा में लड़की का पता नहीं चलता है, तो वे मिलकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। गांव के युवक पर लगाया आरोप गांव माजरा खुर्द के व्यक्ति ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 18 जनवरी की रात को अज्ञात कारणों से घर से चली गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। उनकी पत्नी ने 19 जनवरी को शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *