Varanasi Airport Indigo Flight Bomb Threat

Actionpunjab
8 Min Read


वाराणसी में इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। विमान के टॉयलेट में एक पेपर पर लिखा था- ‘विमान में बम है, कभी भी फट सकता है’। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट को हार्ट अलर्ट कर दिया गया। तुरंत रनवे और डिपार्चर एरिया खाली कराया गया। इसके बाद विमान की इ

.

ATS, STF, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। आपात स्थिति से निपटने के लिए 10 से अधिक एम्बुलेंस लगा दी गईं। यात्रियों को विमान से उतारा गया। 3 से 4 बार उनकी चेकिंग की गई। करीब 2 घंटे पूछताछ चली।

गोमती जोन के डीसीपी आकाश पटेल और एसीपी प्रतीक चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अब यात्रियों से अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में A से Z तक लिखवाया जा रहा है। 1 से 10 तक नंबर भी लिखवाए जा रहा हैं। यात्रियों की हैंड राइटिंग मैच कराई जा रही है।

3 फोटो देखिए…

धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया था।

धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया था।

वाराणसी में एयरपोर्ट कैंपस खाली कराया गया।

वाराणसी में एयरपोर्ट कैंपस खाली कराया गया।

बम की धमकी मिलने के तुरंत बाद डिपार्चर एरिया भी खाली करा दिया गया था।

बम की धमकी मिलने के तुरंत बाद डिपार्चर एरिया भी खाली करा दिया गया था।

वाराणसी ATC को मिला थ्रेट कॉल इंडिगो की फ्लाइट (6E-6719) हैदराबाद से रविवार शाम वाराणसी आ रही थी। विमान में कुल 237 यात्री सवार थे। फ्लाइट ने हैदराबाद में शाम 4 बजकर 30 मिनट पर टेकऑफ किया था।

विमान वाराणसी हवाई क्षेत्र में था, तभी वॉशरूम में क्रू मेंबर को एक कागज मिला, जिस पर बम होने की बात पेंसिल से लिखी हुई थी। पेपर पर लिखा था- विमान में बम है और कभी भी फट सकता है।

पायलट ने इसकी तत्काल सूचना वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी। ATC ने तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी शुरू कराते हुए सिक्योरिटी के कंट्रोल रूम को जानकारी दी। सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया।

रनवे के एप्रोच पर 10 से अधिक एम्बुलेंस तैनात एयरपोर्ट अथॉरिटी और CISF ने पूरा कैंपस खाली कराया। रनवे, टर्मिनल और डिपार्चर को खाली कराकर सुरक्षा बल को तैनात किया गया। 10 से अधिक एम्बुलेंस रनवे के एप्रोच पर लगाई गई। शाम 7 बजे विमान की बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई।

एयरपोर्ट पर उतरने के बाद विमान को पूर्वी छोर पर रोक कर रखा गया। यात्रियों को तत्काल विमान से उतार दिया गया था।

सुरक्षा एजेंसियों की टीम विमान में सवार यात्रियों के पास पहुंची और जांच पड़ताल की गई। रात करीब आठ बजे यात्रियों को मुख्य टर्मिनल भवन में लाया गया।

यात्रियों को स्कैनर से गुजारकर अराइवल लाउंज में लाया गया। फ्लाइट के आसपास का इलाका पूरी तरह से सील कर दिया गया। बम स्क्वॉयड और एयरपोर्ट अफसर धमकी के सोर्स की जांच शुरू कर चुके हैं।

एटीएस, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस एयरपोर्ट पर जांच कर रही है।

एटीएस, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस एयरपोर्ट पर जांच कर रही है।

4 अहम बातें जानिए…

  • रनवे के पूर्वी छोर पर डेढ़ घंटे तक यात्रियों से पूछताछ की गई है।
  • एजेंसियों द्वारा जांच पड़ताल किए जाने के बाद फ्लाइट में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
  • एहतियातन यात्रियों के लगेज की जांच की जा रही है।
  • मुख्य टर्मिनल भवन में बैठे यात्रियों को कहीं और जाने नहीं दिया जा रहा है।

एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है-

QuoteImage

फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी, जिसके चलते इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। सुरक्षा टीमों ने विमान की जांच की। कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

QuoteImage

यात्री के परिजन ने कहा- 3 से 4 बार जांच की जा रही

फ्लाइट में सवार यात्री के परिजन शमसाद खान ने बताया- मेरी पत्नी हैदराबाद से उसी फ्लाइट से वाराणसी आई थीं, जिसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। फ्लाइट शाम करीब 6 बजे लैंड हो गई थी। इसके बाद शाम करीब 7 बजे यह जानकारी मिली कि किसी व्यक्ति ने फ्लाइट में संदिग्ध वस्तु होने की सूचना दी है।

उन्होंने बताया कि इसी कारण सभी यात्रियों को रोक लिया गया है और उनकी 3 से 4 बार जांच की जा रही है। रात 8 बजकर 36 मिनट तक कोई भी यात्री बाहर नहीं आया था। उन्होंने फोन पर बताया कि सभी लोग अभी अंदर ही हैं और बाहर आने में और समय लगेगा।

शमशाद खाद की पत्नी फ्लाइट सवार थीं। वे पत्नी को रिसीव करने पहुंचे थे।

शमशाद खाद की पत्नी फ्लाइट सवार थीं। वे पत्नी को रिसीव करने पहुंचे थे।

एयरपोर्ट निदेशक बोले- विमान पूरी तरह सुरक्षित एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि हैदराबाद से वाराणसी आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-6719 की पूरी तरह जांच कर ली गई है। सुरक्षा एजेंसियों की जांच के बाद विमान को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया गया है।

साथ ही एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों का संचालन सामान्य कर दिया गया है। इस विमान में क्रू मेंबर्स सहित कुल 237 लोग सवार थे। फिलहाल एयरपोर्ट पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

3 महीने पहले भी विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी

टिश्यू पेपर पर लिखा था- BOMB गुड बाय

मुंबई से वाराणसी आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को अक्टूबर, 2025 में बम से उड़ाने की धमकी मिली मिली थी। तत्काल फ्लाइट की वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

तस्वीर अक्टूबर, 2025 की है। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

तस्वीर अक्टूबर, 2025 की है। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी और बम स्क्वॉड तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। जांच के दौरान फ्लाइट में टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला। जिसमें लिखा था- BOMB गुड बाय। हालांकि विमान और लगेज की जांच में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली थी। पढ़ें पूरी खबर…

——————-

ये भी पढ़ें-

बनारस लिट-फेस्ट में इंट्री पर हंगामा और मारपीट:पुलिस ने लड़कियों को थप्पड़ जड़ा, हाथ पकड़कर खींचा; पीयूष मिश्रा के लाइव कंसर्ट से भगाया

वाराणसी में काशी साहित्य कला उत्सव यानी बनारस लिट फेस्ट के तीसरे दिन हंगामा हुआ। ताज होटल में इंट्री को लेकर लोग भड़क गए। हंगामा की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पहले पुलिस ने लोगों को लाउड हेलर से समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग नहीं समझे। इंट्री के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। आक्रोशित लोगों ने गेट पर धक्का मुक्की शुरू कर दी। इंट्री की कोशिश करने लगे। सिपाहियों ने धक्का देकर लोगों को तितर बितर किया और भगदड़ की स्थिति हो गई। पढ़िए पूरी खबर….

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *