एक्सीडेंट में घायल प्रवीण ने गवाई आंखों की रोशनी:रेवाड़ी पुलिस ने एक माह बाद दर्ज किया मुकदमा, मसानी के पास हुआ था हादसा

Actionpunjab
2 Min Read




एक्सीडेंट में रेवाड़ी के गांव जाटूवास निवासी ऑटो चालक प्रवीण (40) दोनों आंखों की रोशनी गंवा चुका है। 2/3 जनवरी की रात दिल्ली रोड पर मसानी के पास कार और ऑटों का एक्सीडेंट हुआ था। धारूहेड़ा पुलिस ने इस मामले में करीब एक माह बाद अब केस दर्ज किया है।
आईओ ने घर आकर लिए बयान
राजेंद्र ने बताया कि प्रवीण को रेवाड़ी से रोहतक रेफर कर दिया था। प्रवीण कई दिन पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल रहा। पैर में जख्म के कारण डॉक्टरों ने अभी आंखों का ऑपरेशन करने से मना कर प्रवीण को घर भेज दिया। दो दिन पहले पुलिस उनके घर आई और बयान दर्ज किए। इससे पहले कई बार पुलिस से संपर्क किया, परंतु पुलिस ने बयान दर्ज नहीं किए। छोड़कर चली गई थी पत्नी
राजेंद्र ने बताया कि करीब 10 साल पहले राजस्थान में प्रवीण की शादी की थी। शादी के करीब एक साल बाद पत्नी उसकी अचानक घर छोड़कर चली गई थी। प्रवीण को कोई संतान नहीं है। वह माता-पिता और भाई के पास रहता है। ऑटो चलाकर अपना जीवन यापन कर रहा था। चाचा की शिकायत पर केस दर्ज
जाटुवास निवासी ऑटो चालक राजेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसका भतीजा प्रवीण ऑटो चलाता है। दो जनवरी को वह ऑटो लेकर धारूहेड़ा गया था। वापस आते समय मसानी के पास एक पिकअप चालक ने अचानक धारूहेड़ा की तरफ यूं टर्न लिया और ऑटो को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में प्रवीण को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां से उसे रोहतक रेफर कर दिया। सिर में लगी चोट के कारण प्रवीण की दोनों आंखों की रोशनी चली गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *