हरियाणा के सरकारी कर्मचारी सस्ते फ्लैट ले सकेंगे:दिल्ली में 25% छूट मिलेगी, रिटायर्ड कर्मियों को भी फायदा; 31 मार्च लास्ट डेट

Actionpunjab
3 Min Read




हरियाणा के सरकारी और रिटायर्ड कर्मचारियों को अब दिल्ली में सस्ते फ्लैट मिलेंगे। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी ‘कर्मयोगी आवास योजना, 2025’ के तहत आवेदन मांगे हैं। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने भी इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। DDA के वाइस चेयरमैन एन. सरवाना कुमार ने एक लेटर भेजा है, जिसमें बताया गया है कि इस योजना में दिल्ली के नरेला इलाके के पॉकेट-9 (सेक्टर A-10 से A-14) में 1,168 रेडीमेड घर दिए जाएंगे। ये फ्लैट 25 प्रतिशत तक की छूट पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अप्लाई करने के लिए 31 मार्च लास्ट डेट है। लेटर मिलने के बाद चीफ सेक्रेटरी ने ये जानकारी सरकारी विभागों और ऑफिसों के जरिए राज्य सरकार के कर्मचारियों तक पहुंचा दी है, ताकि वह टाइम पर अप्लाई कर सकें। वन, टू, थ्री बेडरूम के फ्लैट रेजिडेंशियल यूनिट में एक, दो और तीन बेडरूम वाले फ्लैट शामिल हैं, जिनमें पार्किंग सुविधा, लिफ्ट, बड़ी बालकनी, सामुदायिक केंद्र या क्लब हाउस और पर्याप्त खुला हरा-भरा स्थान उपलब्ध है। DDA ने ये भी साफ कर दिया है कि दिल्ली या कहीं और प्रॉपर्टी होने पर कोई रोक नहीं है, और जो लोग इस योजना के नियमों को पूरा करते हैं, वो एक या एक से ज्यादा फ्लैट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ये पूरा इलाका सिर्फ इस योजना के तहत अर्जी देने वालों के लिए रखा गया है। इससे केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सरकारी कंपनियों, सरकारी बैंकों, लोकल बॉडी और सरकारी यूनिवर्सिटी के काम कर रहे और रिटायर हो चुके कर्मचारियों को फायदा होगा। कनेक्टिविटी और फायदे ये घर एक बनाए गए शहरी इलाके का हिस्सा हैं और यहां मेट्रो, अच्छी सड़कें, पास में बनने वाला एजुकेशन सिटी और नेशनल हाईवे और मेन सड़कों से जुड़ाव जैसी सुविधाओं का फायदा मिलेगा। DDA ने कहा है कि ये जगह अच्छी तरह से जुड़ी हुई है और लंबे समय के लिए घर खरीदने के लिए सही है। 31 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं
इस योजना के हिसाब से, कर्मयोगी आवास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 19 दिसंबर 2025 से शुरू हो गया है, जबकि बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू हुई है। ये योजना 31 मार्च 2026 तक खुली रहेगी। अर्जी डीडीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन जमा करनी होगी, जहां नियम, लेआउट और अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से कीमत जैसी सारी जानकारी एक ब्रोशर में दी गई है। DDA के लेटर की कॉपी…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *