पलवल में फर्जी दस्तावेजों से नाबालिग को ट्यूबवेल ऑपरेटर लगवाया:पिता ने बनवाए तीन आधार कार्ड; सीएम फ्लाइंग ने किया फर्जीवाड़े का खुलासा

Actionpunjab
2 Min Read




पलवल जिले के घुड़ावली गांव में एक पिता ने अपने नाबालिग बेटे को ट्यूबवेल ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। सीएम फ्लाइंग की जांच में इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। उटावड़ थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वास्तविक जन्मतिथि 15 अगस्त 2004 जांच में सामने आया कि घुड़ावली के मोहम्मद मुबारिक ने अपने बेटे मोहम्मद अरबाज को पंचायत विभाग के ट्यूबवेल पर पंप ऑपरेटर की नौकरी दिलवाई। स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार, अरबाज की वास्तविक जन्मतिथि 15 अगस्त 2004 है। उसे 27 जून 2019 को नौकरी पर रखा गया था, उस समय उसकी उम्र केवल 15 साल थी। नौकरी के लिए अरबाज के फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाए गए थे। इन दस्तावेजों में उसकी जन्मतिथि 2 अप्रैल 2000 दर्शाई गई, ताकि उसे बालिग साबित किया जा सके। स्कूल ने दाखिला किया था रद्द वर्ष 2021 में, मोहम्मद मुबारिक ने अपने बेटे का उसी स्कूल में दोबारा कक्षा 6 में दाखिला कराने का प्रयास किया। इस बार एक नया शपथ पत्र और आधार कार्ड प्रस्तुत किया गया, जिसमें अरबाज की जन्मतिथि 25 जुलाई 2010 बताई गई। जब 2022 में स्कूल नियमित रूप से खुले, तो स्कूल प्रशासन को पता चला कि यह छात्र पहले ही यहां से 8वीं कक्षा पास कर चुका है। इसके बाद स्कूल ने उसका दाखिला तुरंत रद्द कर दिया। दस्तावेजों में तीन भिन्न जन्मतिथियां सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद के उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार की टीम की गहन जांच में अरबाज के अलग-अलग दस्तावेजों में तीन भिन्न जन्मतिथियां पाई गई। सीएम फ्लाइंग की शिकायत पर उटावड़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *