करनाल में नाबालिग छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान:सुसाइड नोट छोड़ा; लिखा- सहेली से बातचीत न होने पर छोड़ रही दुनिया

Actionpunjab
3 Min Read




करनाल जिले के तरावड़ी थाना क्षेत्र के पधाना गांव में एक नाबालिग छात्रा ने संदिग्ध हालात में आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेली थी। परिजन अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। स्कूल से छुट्टी के बाद छोटी बहन जब घर लौटी, तो उसने बहन को फंदे पर लटका देखा। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। परिजनों के मुताबिक, सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी सहेली से उसकी बातचीत नहीं होती है, इसलिए वह दुनिया छोड़कर जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। घर में अकेली थी छात्रा पधाना गांव की 16 वर्षीय छात्रा 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना के वक्त उसके पिता काम पर गए हुए थे, मां भी बाहर थी और छोटी बहने और भाई स्कूल गए हुए थे, छात्रा घर पर अकेली थी। जब स्कूल की छुट्टी के बाद छोटी बहन घर पहुंची, तो उसने झुंकी को फंदे पर लटका हुआ देखा। यह देखते ही उसकी चीख निकल गई। टीचर को बुलाया, पुलिस को दी सूचना बहन घबराकर सीधे स्कूल पहुंची और वहां से अपने टीचर को बुलाकर लाई। टीचर ने स्थिति देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तरावड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी 9वीं में पढ़ती थी और उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि सहेली से बात नहीं होती, इसलिए वह दुनिया छोड़कर जा रही है। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसके बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की मोर्च्युरी में भिजवाया गया। पुलिस के अनुसार मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। सुसाइड नोट को लेकर पुलिस खुलकर बात नहीं कर रही है। कारणों की जांच जारी- पुलिस थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि अभी आत्महत्या के स्पष्ट कारण सामने नहीं आए हैं, एक सुसाइड नोट मिला है। परिवार वालों से बातचीत की जाएगी, ताकि घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके। परिवार की शिकायत के आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *