![]()
कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना इलाके में बाइक सवारों बदमाशों ने सब्जी विक्रेता से लूट की कोशिश की। बदमाशों ने युवक को बाइक से गिरा दिया। फिर चाकू से हमला करने की कोशिश की। इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर को देखकर बदमाश वहां से भाग गए। घटना तड़के साढ़े 4 बजे के आसपास 80 फीट लिंक रोड़ की है। घटना में बाइक सवार सब्जी विक्रेता के गर्दन पर हल्का कट लगा है। प्रत्यक्षदर्शी डॉ.शेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया रोज की तरह वो सुबह साढ़े 4 बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले। घर के बाहर से ताला लगा रहे थे। इस दौरान रोड पर चिल्लाने की आवाज। आई देखा तो एक युवक नीचे गिरा हुआ था। 5-6 युवक उससे छिनाझपटी कर रहे थे। इतने में मदद को दौड़ा, वहां अन्य लोग भी पहुंचे बदमाश तुरंत मौके से फरार हो गए। बाइक सवार युवक ने बताया की वो सब्जी बेचने का काम करता है। तड़के सब्जी खरीदने बोरखेड़ा से सब्जी मंडी जा रहा था। रास्ते में 2 बाइक पर बैठे 6 बदमाशों ने उसका पीछा किया। फिर मौका देखकर उसे गिरा दिया। उसने भागने की कोशिश बदमाशों ने उसे पकड़ लिया, जमकर मारपीट की। पैसे छीनने की कोशिश की। डॉ..शेमेन्द्र ने बताया युवक से पुलिस को शिकायत देने को कहा था।
युवक से लूट की कोशिश,VIDEO:6 बदमाशों ने बाइक सवार को गिराया, मॉर्निंग वॉक पर जा रहे डॉक्टर को देखकर भागे
Leave a comment