ट्रेडिंग और सोलर एनर्जी में निवेश का झासा दिया:60 लाख ठगे;पीड़ित ने मुनाफे लिए संपर्क किया तो ठगी पता लगा

Actionpunjab
2 Min Read




साइबर ठगों ने ट्रेडिंग और सोलर एनर्जी में निवेश का झांसा देकर एक व्यक्ति से करीब 60 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित हरीश, निवासी काला कुआं, ने इस संबंध में साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने रिलायंस से जुड़े एक निवेश कार्यक्रम की जानकारी पढ़ी थी। इसी के बाद उसकी बातचीत फोन के जरिए आंध्र प्रदेश में सोलर निवेश से जुड़े अर्घ्य होल्डर हलधर नामक व्यक्ति से हुई। बाद में कथित तौर पर उसे एक वित्तीय निवेश मैनेजर से भी बात कराई गई। हरीश के अनुसार, इसके बाद आरोपियों से उसकी फोन और व्हाट्सऐप कॉलिंग के जरिए लगातार बातचीत होती रही। आरोपियों ने उसे भरोसे में लेकर निवेश पर मोटा मुनाफा मिलने का लालच दिया और अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराने को कहा। पीड़ित ने बताया कि उसने 6 दिसंबर 2024 से 24 नवंबर 2025 के बीच आरोपियों द्वारा बताए गए खातों में अलग-अलग किश्तों में कुल 60 लाख रुपए जमा करा दिए। जब उसने बाद में निवेश की राशि और मुनाफे के बारे में संपर्क किया, तो आरोपियों ने रुपए लौटाने से साफ इनकार कर दिया।
फिलहाल साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ठगों की पहचान व खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *