ओलंपिक में डबल ब्रोंज मेडलिस्ट शूटर अब दिल्ली में होने वाली एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में निशाना लगाएंगी और देश के लिए मेडल जीतेंगी। मनु भाकर आज से होने वाली चैंपियनशिप में पार्टिसिपेट कर रही हैं। एशियन चैंपियनशिप में मनु भाकर डबल इवेंट में भाग लेने जा
.
ओलिंपिक में दो डबल ब्रोंज मेडल जीतने वाली शूटर मनु भाकर झज्जर जिले के गांव गौरियां की रहने वाली हैं। मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक में सिंगल इवेंट और डबल इवेंट में ब्रोंज मेडल जीता था। मनु भाकर पहली ऐसी भारतीय महिला हैं जिन्होंने ओलिंपिक में डबल मेडल अपने नाम किए हैं। वहीं मनु भाकर खेल रत्न अवॉर्ड से भी नवाजी जा चुकी हैं।
चैंपियनशिप दस दिन चलेगी
आज से दिल्ली में एशियन चैंपियनशिप राइफल/पिस्टल की शुरुआत हो रही है। राइफल और पिस्टल निशानेबाज़ों की यह प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता 10 दिनों तक चलेगी, जिसकी शुरुआत आज बुधवार, 04 फ़रवरी 2026 से हो रही है, जबकि अंतिम पदक शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026 को प्रदान किए जाएंगे।

मनु भाकर का फोटो।
20 देशों के निशानेबाज ले रहे भाग
इस चैंपियनशिप में मेज़बान भारत सहित 20 देशों के कुल 311 एथलीट जूनियर और सीनियर वर्गों में भाग ले रहे हैं, जहां कुल 30 पदक दांव पर होंगे। इसके साथ ही यूथ श्रेणी की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
मनु भाकर दो इवेंट में लगाएंगी निशाना
मेज़बान भारत ने सबसे बड़ा दल उतारा है, जिसमें 118 एथलीट शामिल हैं। जिनमें देश की झज्जर की मनु भाकर भी इस चैंपियनशिप में पार्टिसिपेट कर रही हैं। मनु भाकर एयर पिस्टल की 10 मीटर और 25 मीटर दो इवेंट में अपना दमखम दिखएंगी।
प्रतियोगिता के पहले दिन बुधवार (04 फ़रवरी) को चार बड़े फ़ाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें पुरुष और महिला 10 मीटर एयर पिस्टल, जूनियर पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल और यूथ पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल फ़ाइनल शामिल हैं।
