राहुल ने केंद्रीय मंत्री बिट्‌टू को गद्दार कहा:संसद के बाहर प्रदर्शन करते हुए बोले- वापस आ जाओ, बिट्‌टू ने राहुल को देश का दुश्मन बताया

Actionpunjab
2 Min Read




लोकसभा में बजट सत्र के दौरान बुधवार को राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच बहस हो गई। राहुल ने बीजेपी नेता बिट्टू को गद्दार दोस्त बोल दिया। मकर द्वार के पास कांग्रेस के कुछ सांसद प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान राहुल गांधी ने रावनीत सिंह बिट्टू को पास से गुजरते देखकर कहा कि यहां एक गद्दार चल रहा है, देखिए इसका चेहरा। राहुल गांधी ने हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए कहा कि हैलो भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, आप वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे। केंद्रीय मंत्री रावनीत सिंह बिट्टू ने हाथ नहीं मिलाया। उन्होंने जवाब में कहा कि “देश के दुश्मनों” से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। 4 तस्वीरों में देखे पूरा घटनाक्रम… रवनीत सिंह बिट्टू पहले कांग्रेस में थे रवनीत सिंह बिट्टू 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे। इससे पहले वे तीन बार कांग्रेस सांसद रह चुके हैं। वे पहली बार 2009 में आनंदपुर साहिब से लोकसभा के लिए चुने गए थे। इसके बाद 2014 और 2019 में उन्होंने लुधियाना से जीत हासिल की। 2024 लोकसभा में उन्होंने लुधियाना से पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के खिलाफ चुनाव लड़ा और करीब 20 हजार वोटों से हार गए। चुनाव हारने के बावजूद उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया और रेल तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *