फाजिल्का सब जेल में आरोपी से गांजा मिला:दो दिन पहले ही चरस के साथ हुआ था गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

Actionpunjab
1 Min Read




फाजिल्का की सब जेल में बंद एनडीपीएस मुकदमे के आरोपी से जेल प्रशासन ने गांजा बरामद किया है। जिसके खिलाफ फाजिल्का की सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि करीब दो दिन पहले ही फाजिल्का की सदर थाना पुलिस ने आरोपी को उसके साथी को थार गाड़ी, चरस और नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया था। इसमें सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था और अब जेल में भी उससे गांजा मिला है। पुलिस अधिकारी एसएचओ सचिन कंबोज और मंजीत सिंह ने बताया कि एक पत्र फाजिल्का सब जेल डिप्टी सुप्रिडेंट गुरदित सिंह के जरिए हासिल हुआ। जेल में तलाशी के दौरान गांजा मिला जिसपर सिटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन ने शिकायत दर्ज करवाई कि जेल में नए आए हवालाती रिम्पलप्रीत सिंह से तालाशी दौरान गांजा बरामद हुआ है। जिसपर उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के साथ साथ 42 प्रिसन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। और मामले में जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *