Maharashtra NCP Update; Sharad Pawar Ajit Pawar Son

Actionpunjab
4 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra NCP Update; Sharad Pawar Ajit Pawar Son | Deputy CM Kalash Yatra

बारामती1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
शरद पवार और अजित पवार की मीटिंग बारामती में 17 जनवरी को हुई थी। - Dainik Bhaskar

शरद पवार और अजित पवार की मीटिंग बारामती में 17 जनवरी को हुई थी।

NCP(SP) चीफ शरद पवार ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के बीच विलय की चर्चा में शामिल नहीं थे। इसलिए उन्हें इस पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।

शरद ने दावा किया कि NCP (SP) नेता जयंत पाटिल और उनके भतीजे और NCP चीफ अजित पवार विलय की बातचीत का नेतृत्व कर रहे थे।

दरअसल CM फडणवीस ने पिछले दिनों कहा था कि अगर NCP मर्जर की बातचीत सच में चल रही होती, तो अजित पवार ने उनके साथ यह बात शेयर की होती।

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार की 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में प्लेन दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद ही शरद पवार और उनकी पार्टी के नेताओं ने दावा किया था कि विलय के लिए 12 फरवरी की तारीख तय की थी।

बारामती में आज के 2 घटनाक्रम

अजित पवार के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक कलश यात्रा

NCP यूथ कांग्रेस दिवंगत डिप्टी सीएम और पार्टी प्रमुख अजित पवार के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक ‘कलश यात्रा’ निकाल रही है। यह यात्रा 4 से 7 फरवरी के बीच देश के चारों कोनों को कवर करेगी। यह यात्रा 14 राज्यों से होकर गुजरेगी।

अजित की मौत के बाद विद्या प्रतिष्ठान में पहली बैठक

NCP (SP) प्रमुख शरद पवार की अध्यक्षता में विद्या प्रतिष्ठान में एक बैठक हुई। इसमें अजित पवार के बेटे पार्थ पवार, जय पवार, विजया पाटिल और दूसरे सदस्य शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद यह पहली बैठक थी।

शरद पवार और अजित पवार के बेटों पार्थ पवार और जय पवार के बीच एक बंद कमरे में भी बैठक हुई। यह बैठक विद्या प्रतिष्ठान के परिसर में हुई। सूत्रों ने बताया कि बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। बैठक के एजेंडे के बारे में तत्काल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों के अनुसार बैठक में NCP के दोनों गुटों का संभावित विलय और आगामी जिला परिषद चुनाव पर बातचीत हुई। ——————– ये खबर भी पढ़ें: NCP के दोनों गुटों के विलय पर अब भी सस्पेंस:सुनेत्रा बारामती लौटीं, शरद पवार मुंबई पहुंचे; CM फडणवीस जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव प्रचार नहीं करेंगे

NCP (SP) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा था कि सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण को लेकर मुझसे कोई चर्चा नहीं हुई।

NCP (SP) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा था कि सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण को लेकर मुझसे कोई चर्चा नहीं हुई।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच, एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार रविवार सुबह बारामती से मुंबई के लिए रवाना हो गए, जबकि अजित पवार की पत्नी और डिप्टी CM सुनेत्रा पवार बारामती लौट आईं। पढ़ें पूरी खबर…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *