IMD Weather Update Today rain MP UP Rajasthan cold Wave Alert snowfall Uttarakhand himachal jammu Kashmir

Actionpunjab
8 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today Rain MP UP Rajasthan Cold Wave Alert Snowfall Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir

भोपाल/लखनऊ/जयपुर/शिमला/देहरादून5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश के उत्तरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में मौसम लगातार सर्द बना हुआ है। बर्फबारी के बाद उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

मैदानी राज्यों में उत्तर से आनी वाली हवाओं ने फिर से सर्दी बढ़ा दी है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब-चंडीगढ़, हरियाणा दिल्ली में सुबह से घना कोहरा छाया रहा। सुबह 6.30 बजे आदमपुर, अंबाला, कानपुर, बरेली, प्रयागराज, ग्वालियर में विजिबिलिटी जीरो रही।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ एवलांच का हाई अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि नालों और ढलान वाले क्षेत्रों में भारी मात्रा में बर्फ जमा होने से एवलांच का खतरा बढ़ गया है।

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में रात का तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से कई डिग्री नीचे चला गया है। गुलमर्ग में माइनस 8.0 डिग्री और पहलगाम में माइनस 5.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। पड़ोसी राज्य हरियाणा और चंडीगढ़ में भी ऐसे ही हालात रहने की आशंका है।

अगले 7 दिन में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र तीन पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस से प्रभावित रहेगा। यानी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ओला-बारिश और सर्द हवाएं चलेंगी।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस भूमध्यसागर क्षेत्र से आने वाला पश्चिमी हवाओं का मौसमी सिस्टम है, जो उत्तर भारत में सर्दियों के दौरान बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी कराता है।

देशभर से मौसम की 4 तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बर्फबारी हुई।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के तीन धामों गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ में बर्फबारी हो रही है।

उत्तराखंड के तीन धामों गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ में बर्फबारी हो रही है।

कश्मीर में अब चिल्लई खुर्द का दौर जारी

कश्मीर घाटी के बाकी हिस्सों में रातें थोड़ी गर्म रहीं। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान ‘चिल्लई कलां’ के खत्म होने के बाद से धीरे-धीरे लेकिन लगातार बढ़ रहा है, जो कश्मीर में 40 दिनों तक चलने वाला सबसे ठंडा मौसम होता है।

तापमान में यह बढ़ोतरी 20-दिवसीय ‘चिल्लई खुर्द’ (छोटी सर्दी) की शुरुआत का संकेत है, जो ‘चिल्लई कलां’ के खत्म होने के बाद शनिवार को शुरू हुआ। इसके बाद 10 दिन तक चलने वाला ‘चिल्लई बच्चा’ यानी बच्चों वाली सर्दी का मौसम आएगा।

अगले 2 दिन का मौसम

  • 5 फरवरी: दिल्ली में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के 15 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी है। मध्य प्रदेश के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट है।
  • 6 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू लाहौल स्पीति और किन्नौर जिले में हल्की बर्फबारी की वॉर्निंग दी है। शिमला, मंडी और कांगड़ा में बारिश का अलर्ट है।

राज्यों से मौसम की खबरें…

राजस्थान: 4 डिग्री तक गिरा तापमान, कोहरे का अलर्ट, 4 दिन में फिर बदलेगा मौसम

वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का असर खत्म होने के साथ ही सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन प्रदेश में सर्द हवा, कोहरा और बादल छाने की संभावना है। मंगलवार को जयपुर, सीकर, पिलानी, चूरू समेत कई शहरों में उत्तरी हवा के असर से पारा 10 डिग्री से भी कम रहा। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश: 21 जिलों में घना कोहरा, बुलंदशहर रहा सबसे ठंडा

प्रदेश में मौसम विभाग ने 21 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर हो जाएगा। इसके बाद प्रदेश में बारिश की संभावना कम रहेगी, लेकिन सुबह कोहरा रह सकता है। 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा। पढ़ें पूरी खबर…

मध्य प्रदेश: 20 जिलों में कोहरा, ग्वालियर में विजिबिलिटी 50 मीटर, अंबाह में 10 मीटर से भी कम

प्रदेश में मंगलवार को भोपाल-ग्वालियर समेत 15 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला। कहीं बारिश हुई तो कहीं ओले गिरे। बुधवार सुबह करीब 20 जिलों में कोहरा रहा। हालांकि, आज बारिश और ओले का अलर्ट नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तराखंड: मसूरी में ओले गिरे, तीन धामों में बर्फबारी, 5 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट

प्रदेश में बुधवार को बारिश-बर्फबारी से राहत रहेगी, हालांकि देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल में घना कोहरा छाया रहेगा। तीन धामों में मंगलवार को बर्फबारी हुई। मसूरी में आधे घंटे तक ओले गिरे। दो दिन तक मौसम सामान्य रहेगा। इसके बाद 6 फरवरी को बारिश के आसार है। पढ़ें पूरी खबर…

बिहार: मधुबनी समेत 10 जिलों में घना कोहरा, पटना से जाने वाली 6 ट्रेनें लेट

मधुबनी, बगहा, बेतिया, गोपालगंज समेत 10 जिलों में घना कोहरा छाया है। कोहरे की वजह से पटना से जाने वाली 6 ट्रेनें लेट चल रही हैं। दरभंगा, मुजफ्फरपुर, कटिहार समेत 25 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट है। 8°C न्यूनतम तापमान के साथ भागलपुर सबसे ठंडा जिला रहा। पढ़ें पूरी खबर…

हरियाणा: घने कोहरे का यलो अलर्ट, कई जिलों में विजिबिलिटी जीरो

उत्तर भारत के इलाकों में मौसम बदलने से प्रदेश में कोहरे का यलो अलर्ट है। बुधवार सुबह से ही पानीपत और कैथल समेत कई जिलों में जीरो विजिबिलिटी है। हालांकि अगले 4 दिनों तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि अभी सर्दी बनी रहेगी। रात के तापमान में भी गिरावट होगी। पढ़ें पूरी खबर…

पंजाब: 15 जिलों में घना कोहरा, आदमपुर और नवांशहर में विजिबिलिटी 10 मीटर

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (बुधवार, 4 फरवरी) सुबह और शाम के समय घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। 15 जिलों में कोहरा होने की संभावना है। राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

हिमाचल प्रदेश: आज घने कोहरे का अलर्ट, अगले 4 दिन सर्दी मिलेगी राहत, 9 फरवरी से फिर बारिश-बर्फबारी

प्रदेश में बारिश-बर्फबारी थमने के बाद आज 6 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे गिर सकती है। अगले 5 दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। 6 फरवरी को चंबा और लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जरूर हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *