सिरसा में डायल 112-बाइक की टक्कर से तीन घायल:लाइनमैन बेटा-बेटी के साथ बाजार जा रहा था, लड़की हिसार रेफर, हालत गंभीर

Actionpunjab
3 Min Read




सिरसा में डायल 112 और बाइक की टक्कर हो गई। एक्सीडेंट में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक लाइनमैन और दो उसके बेटा-बेटी शामिल है, जिनमें लड़की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके चलते लड़की को सिरसा से हिसार के लिए रेफर कर दिया है। हादसे के बाद घायलों को डायल 112 की गाड़ी ने अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर दूसरी पुलिस गाड़ी भी वहां आ पहुंची। सूचना पर ऐलनाबाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम का जायजा लिया। वहां से गुजरने वाले राहगीरों की भीड़ जुट गई। अभी पुलिस की ओर से हालत गंभीर के चलते घायलों के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। यह घटना ऐलनाबाद में अजीत प्रताप खोसा फाउंडेशन स्टेडियम के नजदीक हुई। पुलिस के अनुसार, वहां खोसा मोड़ होने के चलते ये हादसा हुआ। वहां पर बाइक वाला भी मोड़ से गुजर रहा था। एक तरफ से डायल 112 की गाड़ी आ रही थी। उसी दौरान दोनों वाहनों की टक्कर हो गई और डायल 112 की गाड़ी की स्पीड कुछ ज्यादा थी, जिससे नियंत्रित हो गई। सिलसिलेवार ढंग से जानिएं पूरा मामला साथी कर्मचारियों ने बताया कि घायल लाइनमैन राजकुमार ऐलनाबाद के हुड्‌डा में परिवार सहित रहता है। शाम करीब 6 से साढ़े 6 बजे वह बाइक पर सवार होकर हुड्‌डा स्थित घर से बाजार जा रहा था। उसके साथ 15 साल की बेटी व 10 साल का बेटा आरव भी साथ था। पिता खेताराम रेलवे से रिटायर्ड है। वह मूलरूप से राजस्थान के चुरू जिले के रहने वाले हैं। इन दिनों वह ऐलनाबाद में रहते हैं। खोसा मोड़ के पास यह बाइक से गुजर रहे थे। तभी डायल 112 की गाड़ी वहां से गुजर रही थी और उसने बाइक को टक्कर मार दी। गाड़ी की स्पीड ज्यादा बताई जा रही है। 15 साल की बेटी को सिर पर गहरी चोटें लगी है, जिससे उसकी हालत गंभीर है। सिरसा के लिए रेफर किए घायल : थाना प्रभारी इस मामले में ऐलनाबाद थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिल गई थी। पुलिस मौके पर गई थी और तब तक घायलों को सिरसा के लिए रेफर कर दिया गया था। डायल 112 की गाड़ी के साथ एक्सीडेंट हुआ है। हादसे में तीन घायल है, जिनके बयान दर्ज करना बाकी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *