![]()
झज्जर में बाइक फाइनेंस करने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप सामने आया है। रोहतक जिले के महम के रहने वाले व्यक्ति ने झज्जर शहर में एक शिकायत दर्ज कराई है।
युवक ने बाइक फाइनेंस के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी है। पीड़ित का आरोप है कि उसने एक परिचित के माध्यम से बाइक खरीदी थी, लेकिन बाद में फाइनेंस और पैसों को लेकर उसे ठगा गया। पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, वह कवर्धा गांव में मजदूरी का कार्य करता है। उसने अपनी जरूरत के लिए एक मोटरसाइकिल खरीदने का निर्णय लिया और परिचित प्रवीन से बातचीत के बाद बाइक खरीदी। बाइक का भुगतान फाइनेंस के माध्यम से किया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि बाइक लोन उसके नाम से कराया गया, जबकि लोन की पूरी प्रक्रिया और दस्तावेज दूसरे व्यक्ति के माध्यम से कराए गए। लोन पूरा देने के बाद भी दिखा रहे किस्त
पीड़ित का आरोप है कि उसने बाइक खरीदते समय अपने सभी जरूरी दस्तावेज, जिनमें आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र शामिल हैं, आरोपी को सौंप दिए थे। पीड़ित युवक झज्जर के कबलाना गांव में नौकरी करता है। उसने लोन के 4 किस्त बाद लोन क्लीयर करने की बात कही लेकिन उसकी शिकायत के अनुसार अभी भी 20 हजार रुपए लोन पेंडिंग बता रहे हैं। जब लोन खाते की जानकारी सामने आई तो पता चला कि बाइक की कीमत लगभग 20 हजार रुपये अधिक दिखाई गई है। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि वर्तमान में बाइक का लोन अभी भी चालू है और उसकी किस्तें उसी के नाम से चल रही हैं, उसे शक है कि उसके साथ फर्जीवाड़ा किया गया है। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।
झज्जर में फाइनेंस के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप:पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत, परिचित के माध्यम से खरीदी थी बाइक
Leave a comment