सीकर के रीको एरिया में मिली बमनुमा वस्तु:खेत की खुदाई के दौरान 10 फीट नीचे मिली,मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात

Actionpunjab
1 Min Read




सीकर शहर के उद्योग नगर थाना इलाके में रीको एरिया के पास एक खेत में खुदाई के दौरान बमनुमा वस्तु मिली है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उद्योग नगर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने खड्डे को एहतियात के तौर पर बंद करवाकर पुलिस जाब्ता तैनात किया है। जयपुर से टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया के अनुसार रीको एरिया के पास एक खेत में रास्ता निकालने के लिए खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान करीब 10 फीट की खुदाई पर एक ग्रेनेड/खोल जैसी वस्तु मिली। इसकी सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि आखिर यह वस्तु क्या है। ऐसे में जयपुर से जांच के लिए टीम को बुलाया गया है। जिनके द्वारा जांच करने के बाद ही वस्तु का पता चल सकेगा। फिलहाल एहतियात के तौर पर खड्डे को पत्थर से बंद करवाया गया है। मौके पर पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *