रोहतक में सीजेआई का कार्यक्रम बदला:16 की बजाय 14 फरवरी को होगा अभिनंदन समारोह, तैयारियों में जुटी बार एसोसिएशन

Actionpunjab
2 Min Read




रोहतक में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत के अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम बदला गया है। पहले 16 फरवरी को अभिनंदन समारोह रखा गया था, लेकिन अब 14 फरवरी को जस्टिस सूर्यकांत रोहतक में आएंगे, जिसकी तैयारियों को लेकर बार एसोसिएशन जुट गई है। जस्टिस सूर्यकांत के कार्यक्रम को लेकर बार एसोसिएशन की तरफ से कमेटियों को गठित किया गया है। कार्यक्रम को लेकर बार की तरफ से तीन स्थानों का निरीक्षण किया है, जिसमें कोर्ट परिसर, पुलिस लाइन का मैदान व कैनाल रेस्ट शामिल है। तीनों में से एक जगह कार्यक्रम को फाइनल किया जाएगा। 10 जनवरी को हिसार में गए थे जस्टिस सूर्यकांत
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद जस्टिस सूर्यकांत पहली बार 10 जनवरी को हिसार में गए थे। उस दिन भी पहले रोहतक का कार्यक्रम रखने की बात कही थी, लेकिन बार एसोसिएशन ने उस समय मना कर दिया है। इसके बाद लगातार कार्यक्रम को लेकर जस्टिस सूर्यकांत से समय मांगा जा रहा था। 14 फरवरी चुनने के पीछे यह कारण
जस्टिस सूर्यकांत का कार्यक्रम 16 की बजाय 14 फरवरी करने का निर्णय इसलिए लिया, क्योंकि 14 फरवरी को महीने का दूसरा शनिवार है, जिसके कारण स्कूलों की भी छुट्टी रहेगी। साथ ही सरकारी विभाग भी शनिवार के दिन बंद रहते हैं। ऐसे में ट्रैफिक को कंट्रोल करना आसान हो जाएगा। जस्टिस के कार्यक्रम को लेकर बार पूरी तरह तैयार
बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक हुड्डा ने बताया कि जस्टिस सूर्यकांत के कार्यक्रम को लेकर बार एसोसिएशन तैयार है। जिला प्रशासन के साथ मिलकर तैयारियां की जा रही है। जिला सेशन जज अजय तेवतिया ने भी कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया है। जल्द ही जगह को फाइनल करके कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *