लुधियाना में प्रेमी की शर्मनाक करतूत:प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी देकर कार में की जबरदस्ती मामला दर्ज

Actionpunjab
3 Min Read




लुधियाना के दुर्गा माता मंदिर के बाहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक सिरफिरे आशिक ने अपनी ही दोस्त के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। आरोपी ने न केवल महिला को बंधक बनाकर शहर में घुमाया बल्कि उसके विरोध करने पर नाक पर कड़ा मार दिया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। जिसमे पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है लॉकडाउन वाली दोस्ती पीड़िता नीतू रानी ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात रंजीत नगर निवासी मोहित से लॉकडाउन के दौरान हुई थी। मोहित ने खुद को अपनी पत्नी से परेशान बताया और नीतू से दोस्ती कर ली। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन जब नीतू को पता चला कि मोहित उसे और अपनी पत्नी दोनों को धोखा दे रहा है तो उसने दूरी बनानी चाही। तब से मोहित ने धमकियों और ब्लैकमेलिंग करना शुरू करदिया । एग्जीबिशन के बहाने बुलाया और कार में शुरू की दरिंदगी 3 फरवरी की दोपहर मोहित ने नीतू को दुर्गा माता मंदिर के पास चल रही एक एग्जीबिशन में मिलने के लिए मजबूर किया। नीतू जब अपनी ग्रैंड विटारा कार से वहां पहुंची तो आरोपी ने उसे कार में ही रोक लिया। आरोपी ने कार के भीतर ही महिला के कपड़े उतारने और शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।
जब नीतू ने विरोध किया तो आरोपी ने तैश में आकर उसके चेहरे पर थप्पड़ बरसाए और हाथ में पहने भारी कड़े से उसकी नाक पर वार किया। शोर मचाने पर आरोपी ने नीतू का गला दबा दिया और उसे चुप रहने की धमकी दी।
7 घंटे तक बंधक बनाकर शहर में घुमाया नीतू को उसी की गाड़ी में बैठाकर करीब 7 घंटे तक शहर की सड़कों पर घुमाता रहा। रात करीब 10 बजे वह उसे वापस मंदिर के पास लाया और धमकी दी कहा अगर किसी को बताया तो तेरे बेटे का भविष्य बर्बाद कर दूंगा और उसकी टांगें तुड़वा दूंगा इतना ही नहीं आरोपी ने नीतू की प्राइवेट तस्वीरें दिखाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। जाते-जाते कार में मारी टक्कर,अस्पताल पहुंची पीड़िता नीतू जब जान बचाकर अपनी कार से निकलने लगी तो सनकी आरोपी ने अपनी कार से नीतू की कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी जिससे गाड़ी भी हिट हुई ।पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए सिविल अस्पताल पहुंचकर अपना मेडिकल करवाया और थाना 8 पुलिस को लिखित बयान दर्ज करवाया है। पुलिस का पक्ष: पुलिस ने नीतू रानी के बयानों के आधार पर धारा 74,115(2).351(3),324(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी मोहित की तलाश शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *