![]()
हरियाण के हांसी जिले हुड्डा सेक्टर 6 के रिटायर्ड पंचायत सेक्रेटरी सुभाष मलिक हत्याकांड में हांसी पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए वारदात के पीछे की असली वजह उजागर कर दी है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने सुभाष मलिक के पहने हुए सोने के गहनों को देखकर उन्हें आसान शिकार समझा और लूट की नीयत से हत्या की साजिश रची। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में एसपी अमित यशवर्धन ने बताया कि सुभाष मलिक जिस दुकान पर नियमित रूप से बाल कटवाने जाते थे, वहीं से आरोपियों ने उनकी दिनचर्या और गतिविधियों की पूरी जानकारी जुटाई। उनकी सोने की चेन, अंगूठी और कड़ा देखकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। मास्टरमाइंड सहित चार आरोपी शामिल पुलिस के अनुसार, वारदात का मास्टरमाइंड गुरमीत पुत्र सूरजभान निवासी भैणी महाराजपुर, जो वर्तमान में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हांसी में रह रहा था। उसके साथ उसके तीन साथी पवन, महेंद्र व आकाश भी शामिल थे। चारों आरोपी हुड्डा सेक्टर के पीछे बने कमरों में रहते थे और सुभाष मलिक के आने-जाने की पूरी रेकी कर चुके थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथियों को बस में बैठाकर फरार हो गया। पुलिस ने तकनीकी व खुफिया सूचना के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की। पुलिस से बचने के लिए फ्लाईओवर से कूदा शुक्रवार को पकड़े जाने के डर से आरोपी ने हिसार-दिल्ली रोड स्थित शेखपुरा फ्लाईओवर से कूदकर भागने की कोशिश की, जिससे उसके पैरों में चोटें आई। पुलिस ने उसे हांसी के सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलवाकर आगे इलाज के लिए हिसार रेफर किया है। कई टीमें कर रही छापेमारी एसपी ने बताया कि घटना के बाद से हांसी पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में है, जबकि अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हांसी के सुभाष मलिक हत्याकांड में खुलासा:सोना पहना देख लूट का बनाया मन, विरोध करने पर की थी हत्या, मास्टरमाइंड गुरमीत गिरफ्तार
Leave a comment