![]()
पंजाब में पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि बीते दिनों ही नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। भूपेश बघेल आज अमृतसर में डॉक्टर राजकुमार वेरका के निवास स्थान पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कई अहम मुद्दों पर पंजाब और केंद्र सरकार को घेरा। भूपेश बघेल ने साफ कहा कि नवजोत कौर सिद्धू पहले पार्टी से निलंबित थी, जबकि अब उन्हें निष्कासित कर दिया गया है। खबर को अपडेट किया जा रहा है…..
कांग्रेस ने नवजोत कौर को पार्टी से निकाला:पहले सस्पेंड किया था; सिद्धू पहले ही पार्टी छोड़ने का ऐलान कर चुकीं
Leave a comment