पलवल में पिता-पुत्र पर कुल्हाड़ी और ईंट-पत्थरों से हमला:हायर सेंटर रेफर, पुरानी रंजिश में वारदात, चार पर केस दर्ज

Actionpunjab
2 Min Read




पलवल जिले में पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्र पर लाठी, कुल्हाड़ी और ईंट-पत्थरों से हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में हथीन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 4 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हथीन थाना प्रभारी हरी किशन के अनुसार, हुडिथल गांव निवासी नितिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पिता सतीश के साथ खेतों की तरफ घूमने जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही निवासी सतीश उर्फ नीटू, मोनू, क्रिशु और सोनू ने उन पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार शिकायत के मुताबिक, सतीश उर्फ नीटू ने नितिन के पिता सतीश के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मोनू ने नितिन के पैरों पर लाठियां मारीं। बाकी आरोपियों ने उन पर ईंट-पत्थरों से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। हायर सेंटर किया रेफर हमले में गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को तुरंत हथीन के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पिता सतीश की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर सतीश उर्फ नीटू, मोनू, क्रिशु और सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *