AP CM Naidu Alleges Bathroom Cleaner in Tirupati Laddu Ghee

Actionpunjab
4 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • AP CM Naidu Alleges Bathroom Cleaner In Tirupati Laddu Ghee | Andhra Pradesh

कलुगोटला (आंध्र प्रदेश)4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आंध्र प्रदेश के CM एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पिछली YSRCP सरकार के दौरान तिरुपति के पवित्र लड्डू ऐसे घी से बनाए गए, जिसमें बाथरूम साफ करने वाले केमिकल मिले हुए थे। पांच सालों तक लड्डू बनाने में केमिकल मिला हुआ घी इस्तेमाल किया गया।

कुरनूल जिले के कलुगोटला गांव में सभा को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि पिछली सरकार ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का काम किया।प्रसाद में मिलावट की गई थी।

YSRCP सरकार के समय प्रसिद्ध श्रीशैलम मंदिर में भी मिलावटी घी की सप्लाय किया गया।

नायडू ने बताया कि दो तरह के केमिकल होते हैं-एक सब्जियों से बने होते हैं, जो महंगे होते हैं, जबकि जानवरों की चर्बी सस्ती होती है।

CM नायडू के आरोप

  • CM ने कहा कि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की रिपोर्ट में भी यह कहा गया है कि घी में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल हुआ था। एक भक्त होने के नाते वह ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते।
  • YSRCP नेताओं का दावा है कि CBI के नेतृत्व वाली SIT ने इस मामले में उन्हें क्लीन चिट दे दी है। उन्होंने कहा कि लड्डू प्रसाद में मिलावट श्रद्धालुओं की आस्था के खिलाफ गंभीर अपराध है और किसी भी रिपोर्ट ने YSRCP को क्लीन चिट नहीं दी है। वाई एस जगन मोहन रेड्डी के चाचा वाई वी सुब्बा रेड्डी ने खुद माना था कि मिलावट हुई थी।
  • नायडू ने कहा कि उन्होंने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) में हुई इस गलती को सुधारने की कोशिश की है और कहा कि पहले और अब के लड्डू में बहुत अंतर है।
  • तिरुपति लड्डू मिलावट मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और सुधार के लिए एक सदस्यीय समिति बनाई गई है।
  • यह भगवान के खिलाफ सबसे बड़ा पाप है। 2022 में केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (CFTRI) की रिपोर्ट में भी मिलावट की बात साफ कही गई थी, लेकिन फिर भी अनियमितताएं जारी रहीं।

YSRCP सांसद बोले आरोप झूठे

इस पर पलटवार करते हुए YSRCP सांसद वाई वी सुब्बा रेड्डी ने कहा कि 2022 की CFTRI रिपोर्ट में जानवरों की चर्बी की बात नहीं कही गई थी, हालांकि उसमें घी में मिलावट होने का जिक्र था। उन्होंने यह भी खारिज किया कि उन्होंने रिपोर्ट को दबाया था और कहा कि अगर दबाना होता, तो वे खुद सैंपल जांच के लिए क्यों भेजते।

उन्होंने आरोप लगाया कि SIT रिपोर्ट से मामला साफ होने के बावजूद राज्य सरकार झूठे आरोप फैला रही है और YSRCP को बदनाम करने के लिए होर्डिंग्स लगा रही है।

—————————–

ये खबर भी पढ़ें:

तिरुपति मंदिर बोर्ड बोला-लड्डू मामले में क्लीन चिट नहीं दी:SIT चार्जशीट में घी में मिलावट के सबूत; CBI रिपोर्ट में चर्बी की पुष्टि नहीं

तिरुपति मंदिर के लड्डू में मिलावट के मामले में मंदिर के बोर्ड तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने कहा का उसने किसी को भी क्लीनचिट नहीं दी है।

बोर्ड के चेयरमैन बीआर नायडू ने शुक्रवार को तिरुपति में पद्मावती रेस्ट हाउस में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि SIT की चार्जशीट में श्रीवारी लड्डू बनाने में मिलावटी घी की मौजूदगी साफ तौर पर साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ समूह झूठा दावा करके भक्तों को गुमराह कर रहे हैं कि इस मामले में क्लीन चिट दे दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *