Delhi PNDT Raid | Spa Center Illegal Sex Determination Busted in Jhajjar

Actionpunjab
3 Min Read


दिल्ली में स्पा सेंटर पर रेड के दौरान मौजूद टीम सदस्य।

झज्जर और दिल्ली की संयुक्त पीएनडीटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध लिंग जांच करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली के तिलक नगर स्थित “The Look Spa” में स्पा की आड़ में गर्भवती महिलाओं के भ्रूण का अवैध लिंग निर्धारण कराया जा रहा था

.

जिला समुचित प्राधिकरण झज्जर को गुप्त सूचना मिलने के बाद सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान और उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। योजनाबद्ध तरीके से प्रलोभन ग्राहक के माध्यम से 1.50 लाख रुपए की डील तय करवाई गई।

सेंटर से बरामद हुई नकदी व मशीन और ब्लड सैंपल।

सेंटर से बरामद हुई नकदी व मशीन और ब्लड सैंपल।

जांच के दौरान आरोपी कुलदीप द्वारा अल्ट्रासोनिक डॉपलर मशीन से अवैध जांच करते हुए पकड़ा गया, जबकि रोमा के पास से एक लाख रुपए की नगद राशि बरामद की गई। छापेमारी के बाद दोनों आरोपियों को तिलक नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपियों के खिलाफ PC & PNDT Act, BNS एवं NMC Act की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टीम को मिली प्रशासनिक सराहना

जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल और सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने इस सफल संयुक्त कार्रवाई के लिए पीएनडीटी टीम और पुलिस विभाग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लिंग जांच जैसे जघन्य अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।

कार्रवाई करने के बाद मौजूद टीम सदस्य।

कार्रवाई करने के बाद मौजूद टीम सदस्य।

लिंग अनुपात पर जताई चिंता

सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने बताया कि जिले में लिंग अनुपात लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने समाज से अपील की, कि बेटा-बेटी में भेदभाव छोड़कर समान दृष्टिकोण अपनाया जाए, क्योंकि बिना बेटियों के संतुलित समाज की कल्पना संभव नहीं है।

सूचना देने पर मिलेगा इनाम

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध लिंग जांच की जानकारी मिले, तो तुरंत सिविल सर्जन कार्यालय या पीएनडीटी नोडल अधिकारी को सूचित करें। सूचना देने वाले को 1 लाख रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *