अमृतसर में पार्किंग को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा:वीडियो में पुलिस जवान और व्यक्ति दिखे गाली-गलौज करते, व्यक्ति ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया

Actionpunjab
2 Min Read




अमृतसर के क्रिस्टल चौक पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर पुलिस और एक व्यक्ति के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मौके पर पुलिस और व्यक्ति एक-दूसरे पर गाली-गलौज करते हुए भी नजर आए, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, मामला तब हुआ जब एक युवा अपने परिवार के साथ ब्रीज वासी चाट भंडार पर चाट खाने के लिए आया था। जैसे ही वह वहां पहुंचा, उसने देखा कि पुलिस उसकी गाड़ी को उठाने की कोशिश कर रही है। इस पर युवक रमन ने तुरंत अपनी गाड़ी के पास पहुंचा तो पुलिस मुलाजिमों के साथ बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और गाली-गलौज होने लगी। विवाद के दौरान रमन का आरोप है कि एक पुलिस मुलाजिम ने उसे थप्पड़ मार दिया। रमन ने इस घटना के खिलाफ न्याय की मांग की है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस: यातायात बाधित होने पर कार्रवाई वहीं, पुलिस का कहना है कि सड़क पर गलत तरीके से खड़ी गाड़ियों के कारण यातायात बाधित होता है, जिसको लेकर कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और यदि किसी भी स्तर पर गलती पाई गई तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोग: क्रिस्टल चौक पर अक्सर जाम स्थानीय लोगों का कहना है कि क्रिस्टल चौक पर अक्सर वाहनों की अधिक भीड़ रहती है, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार ऐसे मामूली मामलों में भी बहस बढ़कर बड़े विवाद का रूप ले लेती है। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *