'रोजड़ा' शब्द पर पूर्व मंत्री सैनी का पलटवार:हिंडोली विधायक चांदना के बयान पर बोले- हम कीचड़ में पत्थर नहीं डालते

Actionpunjab
2 Min Read




पूर्व कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी ने हिंडोली विधायक अशोक चांदना के ‘रोजड़ा’ शब्द के प्रयोग पर पलटवार किया है। सैनी ने एक धार्मिक कार्यक्रम में इस बयान का जवाब देते हुए जनप्रतिनिधियों के लिए मर्यादित भाषा के प्रयोग पर जोर दिया। विधायक चांदना ने उन नेताओं के लिए ‘रोजड़ा’ शब्द का इस्तेमाल किया था जो अपने मूल क्षेत्र से बाहर से चुनाव लड़ते हैं। सैनी ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि देश में ऐसे भी लोग हैं जिन्हें इंसान की इंसान से पहचान नहीं है, और उन्हें ‘रोजड़ा’ कहा जा रहा है। पूर्व कृषि मंत्री ने आगे कहा कि उनकी पार्टी संस्कारवान है और वे किसी भी व्यक्ति के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करते। उन्होंने जोर देकर कहा कि मर्यादित भाषा का प्रयोग करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का धर्म और कर्तव्य दोनों है। सैनी ने कहा, “हम कीचड़ में पत्थर नहीं डालते, यह हमारी आदत में नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, “अगर मैं भी इंसान हूं, वह भी इंसान है। अगर मैं इंसान होकर भी ‘रोजड़ा’ हूं, तो वह भी ‘रोजड़ा’ है।”
यह कार्यक्रम दबलाना मंडल की धाबाईयो का नया गांव के ग्राम ओलासपुरा के मालियों के झोपड़िया में भगवान शंकर की रामधुनी एवं वार्षिक पूर्णाहुति का था। पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभु लाल सैनी ने इसमें शिरकत की। ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह ढोल-नगाड़ों एवं जेसीबी पर चढ़कर पुष्प वर्षा के माध्यम से उनका जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। जैसे ही पूर्व मंत्री सैनी का काफिला गांव में प्रवेश करने लगा, प्रवेश द्वार से ही उन्हें डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर जुलूस के रूप में पूर्णाहुति कार्यक्रम स्थल पर ले जाया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री के जयकारों से माहौल गूंज उठा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *