.
आज की सबसे बड़ी खबर कोटपूतली-बहरोड़ से है। यहां लेपर्ड ने किसान पर हमला कर दिया। इसके बाद किसान ने कुल्हाड़ी से वार कर लेपर्ड का सिर फाड़ डाला। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें 1. श्रीखेड़ापति हनुमानजी मंदिर अब गलता तीर्थ की संपत्ति जयपुर का प्रसिद्ध श्रीखेड़ापति हनुमानजी मंदिर अब गलता तीर्थ की संपत्ति होगा। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) फागी ने 26 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने मंदिर का प्रबंधन और संचालन देवस्थान विभाग को सौंपने का आदेश दिया। पूरी खबर पढ़ें

2. किसान ने कुल्हाड़ी से लेपर्ड का सिर फाड़ा कोटपूतली-बहरोड़ जिले के खरकड़ी गांव में लेपर्ड ने किसान पर हमला कर दिया। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक संघर्ष चला। लेपर्ड से बचने के प्रयास में घायल किसान ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। लेपर्ड की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें

3. केंद्रीय मंत्री बोले-पाकिस्तान को नहीं दिया जाएगा सिंधु का पानी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा- सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान को नहीं दिया जाएगा। पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोककर भारत के हित में उपयोग किया जाएगा। इस पानी का लाभ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली को मिलेगा। इसके लिए DPR तैयार कर ली गई है। पूरी खबर पढ़ें
4. प्रिंसिपल ने महिला टीचर को कहा- कुत्ते की मौत मरेगी बाड़मेर के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल ने महिला टीचर को कहा- तेरी जैसी फफूंद को बहुत देखा है, मरेगी कुत्ते की मौत, तेरी जगह कोई लड़का होता तो थप्पड़ मार देता। महिला टीचर स्कूल में जॉइन करने पहुंची थी। इसी बात को लेकर महिला टीचर और प्रिसिंपल के बीच बहस हो गई। पूरी खबर पढ़ें
5. ड्रिप निकालकर ICU से निकला मरीज, मौत जोधपुर के MDM हॉस्पिटल में ICU में भर्ती मरीज नाक में लगी नली और ड्रिप हटाकर बाहर निकल गया और दूसरी मंजिल से पहली मंजिल पर पहुंच गया। यहां चक्कर आने पर वह लिफ्ट के पास गिर गया। जानकारी मिलने पर स्टाफ उसे ICU में ले गया, लेकिन मरीज की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें
अब 3 अहम खबरें 6. 11 महीने के बच्चे और मां के शव तालाब में मिले चित्तौड़गढ़ में 11 महीने के बच्चे और उसकी मां के शव तालाब में मिले। महिला 1 दिन पहले बेटे को लेकर मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने दोनों की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शनिवार को दोनों के शव तालाब में मिले। पूरी खबर पढ़ें
7. LPG गैस सिलेंडर से भरी पिकअप पलटी, 4 घायल नागौर जिले के खरनाल बस स्टैंड के पास NH-62 पर LPG गैस सिलेंडरों से भरी एक पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। गाय को बचाने की कोशिश में पिकअप हाईवे से फुटपाथ की तरफ चली गई और वहां खड़े रिटायर्ड फौजी समेत 4 लोगों को चपेट में ले लिया। इस दौरान सड़क पर गैस सिलेंडर बिखर गए। पूरी खबर पढ़ें

8. पार्क में कटे पेड़ देखकर रोने लगी महिला भीलवाड़ा में कॉलोनी के पार्क में कटे हुए पेड़ देख महिला रोने लगी। महिला ने कहा- मेरा दिल बसता है इन पेड़ों में। मैं इन पेड़ों से बात करती थी। मैंने इन लोगों से हाथ जोड़े कि मत काटो, लेकिन मेरी एक नहीं सुनी। इसके बाद पूर्व पार्षद ने कान पकड़कर माफी मांगी तो मामला शांत हुआ। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. हॉस्पिटल में डॉक्टर अब कुत्ते भी भगाएंगे राजस्थान के सरकारी हॉस्पिटलों में डॉक्टरों को कुत्ते भगाने की जिम्मेदारी दी गई है। कुत्तों को रोकने के लिए डॉक्टरों को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। यानी अस्पताल परिसर में कुत्तों को आने से रोकने और इन्हें पकड़वाने की जिम्मेदारी इन डॉक्टर्स की रहेगी। पूरी खबर पढ़ें
कल क्या होगा खास 10. अलवर टाइगर मैराथन का आयोजन अलवर टाइगर मैराथन 2026 का आयोजन 8 फरवरी को होगा। इसमें 8 देशों के 18 हजार से अधिक धावक भाग लेंगे। सीएम भजनलाल शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।