हिसार सांसद ने साधा भाजपा पर निशाना:जींद में जयप्रकाश बोले-प्रजातंत्र पर विश्वासन नहीं, पीएम को बोलने से कौन रोक सकता है

Actionpunjab
4 Min Read




हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश जेपी ने शनिवार को जींद ने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में लोगों की जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से भी इन समस्याओं के समाधान के लिए बातचीत की। इस दौरान सांसद जयप्रकाश ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष संसद में आवाज उठाता है, तो भाजपा यह दुष्प्रचार करती है कि प्रधानमंत्री को बोलने नहीं दिया गया। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री को बोलने से कौन रोक सकता है? जयप्रकाश ने संसद को प्रजातंत्र का सबसे बड़ा मंदिर बताते हुए कहा कि यदि नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जाएगा, तो उसका विरोध अवश्य किया जाएगा। भारत में चलते हैं ट्रंप के आदेश : जेपी उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संदर्भ में कहा कि पहले भारत में इंग्लैंड की महारानी के कानून चलते थे, अब ट्रंप के आदेश चलते हैं। इस पर सवाल पूछे जाने चाहिए। जयप्रकाश ने राहुल गांधी के बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा ने देश को बेच दिया है। उन्होंने कहा कि इस आरोप का जवाब भाजपा को देना होगा। सांसद जयप्रकाश ने आगे कहा कि देश में 70 से 80 प्रतिशत किसान और मजदूर हैं, लेकिन भाजपा उन्हें बर्बाद करने पर तुली है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का प्रजातंत्र में विश्वास नहीं है। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर विपक्ष को बोलने न देने और प्रधानमंत्री के अनुपस्थित रहने पर भी सवाल उठाए। जब बहस की जरुरत नहीं तो क्यों बुलाया जाता है सत्र जयप्रकाश ने कहा कि संसद में यह बताया गया कि बहस की जरूरत नहीं है और प्रस्ताव वैसे ही पास कर लिया जाए। उन्होंने इसे भाजपा की कायरता करार देते हुए पूछा कि यदि बहस की जरूरत नहीं है, तो संसद सत्र क्यों बुलाया जाता है? उन्होंने जोर दिया कि राष्ट्रपति का अभिभाषण देश को एक आईना दिखाता है और उस पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। बृजेंद्र सिंह के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस गुटबाजी के कारण 30 साल तक सत्ता में नहीं आ पाई, सांसद जयप्रकाश ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में बृजेंद्र सिंह ही बता सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार लोग भविष्यवाणी करने लगते हैं। संसद का दावा- बनेगी कांग्रेस की सरकार जयप्रकाश ने दावा किया कि इस बार कांग्रेस की सरकार बननी थी, लेकिन भाजपा के तंत्र और तानाशाही के कारण उनकी सरकार बनते-बनते रुक गई। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में दो पार्टियां ‘वोट काटू’ हैं। गोपाल कांडा के बयान से साफ हो गया कौन वोट काटू है। मनीष ग्रोवर ने खुले मंच से कहा कि लोकदल वाले को हम कांग्रेस उम्मीदवार को हराने के लिए मैदान में खड़ा करते है। इस तरह की बात अगर मैं कहता हॅूं तो बड़ी तकलीफ होती है कई नेताओं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *