रतिया बस स्टैंड पर महिला ने यात्री का कड़ा काटा:बस में चढ़ते समय भीड़ के बीच वारदात; लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Actionpunjab
2 Min Read




फतेहाबाद जिले के रतिया बस स्टैंड पर रविवार को एक महिला ने भीड़ का फायदा उठाकर एक यात्री के हाथ से सोने का कड़ा काट लिया। मौके पर मौजूद यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए महिला को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गांव लाली के रहने वाले सुनील कुमार फतेहाबाद जाने के लिए बस में सवार हो रहे थे। बस में चढ़ते समय काफी भीड़ थी, जिसका फायदा उठाकर महिला ने उनके हाथ में पहना सोने का कड़ा काट लिया। यात्रियों ने दिखाई तत्परता कड़ा कटने का अहसास होते ही सुनील कुमार ने शोर मचाया। आसपास मौजूद यात्रियों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए महिला को मौके पर ही पकड़ लिया। कुछ ही देर में बस स्टैंड पर अन्य लोग भी जमा हो गए और स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्य जुटाए। गिरोह से जुड़ाव की जांच जारी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है। महिला से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि वह किसी गिरोह का हिस्सा है या अकेले ही ऐसी वारदातों को अंजाम देती है। पुलिस ने नियमानुसार सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *