ओमान में भारतीय लड़कियों की अदला-बदली:घर लौटीं 4 बेटियां, एक ने कहा- अब भी 100 भारतीय लड़कियां फंसी हैं

Actionpunjab
2 Min Read




ओमान में भारतीय लड़कियों की रिप्लेसमेंट का चलन बढ़ने लगा है। ऐसा एक सच सामने आया है, जहां पर एक युवती ने अपनी चचेरी बहन को ओमान बुलाया और खुद भारत आ गई। पीड़ित युवती के परिवार ने राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात की और बेटी की घर वापसी की गुहार लगाई। बाद में संत सीचेवाल के प्रयासों से ओमान में फंसी 4 भारतीय लड़कियों की सुरक्षित भारत वापसी संभव हो सकी। इनमें 3 लड़कियां पंजाब और एक केरल की है। शनिवार को निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी में संत सीचेवाल से मिलने पहुंची कपूरथला की पीड़िता ने आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि वह मई 2024 में कजन बहन के जरिए ओमान गई थी। बाद में कजन भारत लौट आई और उसे वहां छोड़ दिया गया। ओमान पहुंचते उसका पासपोर्ट छीन लिया गया और 2 साल के अनुबंधों पर हस्ताक्षर करा लिए गए। कभी वेतन नहीं दिया गया। मारपीट और मानसिक प्रताड़ना दी जाती है पीड़िता ने बताया कि ओमान में उसे छोटी-छोटी बातों पर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त करना पड़ा। जब लौटने की मांग की तो स्पॉन्सर ने लाखों रुपए की मांग की। ओमान में अभी भी 100 लड़कियां फंसी हैं। संत सीचेवाल ने कहा कि दिसंबर में उन्होंने विदेश मंत्रालय को लिखित रूप में 70 लड़कियों की जानकारी दी थी। अब सामने आया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ी सख्ती के चलते गिरोह लड़कियों को मुंबई के रास्ते विदेश भेज रहे हैं ताकि जांच से बचा जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *