करनाल में एक्सीडेंट में 3 बच्चों के पिता की मौत:शादी से घर लौट रहा था; अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी

Actionpunjab
2 Min Read




करनाल जिले में बलड़ी बाइपास के नजदीक एक शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान संगोई गांव निवासी 50 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विनोद 7 फरवरी को बलड़ी बाइपास के नजदीक एक पैलेस में शादी समारोह में शामिल होने आए था। समारोह समाप्त होने के बाद वो घर लौटने के लिए पैलेस से बाहर निकला और पैदल ही सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीर ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद मौके पर मौजूद एक राहगीर ने गंभीर रूप से घायल विनोद को तुरंत करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन चोटें ज्यादा होने के कारण देर रात उसने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत मृतक के रिश्तेदार संगोई गांव निवासी किशोरी लाल, धर्मपाल और मामचंद ने बताया कि विनोद घर लौटने के लिए पैलेस से बाहर आया था और सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हो गया। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी, जिसमें अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दो बेटी और एक बेटे को पिता था सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्च्युरी हाउस में रखवाया था। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। विनोद अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *