![]()
उदयपुर के गांधी ग्राउंड में तीन दिवसीय वर्ल्ड म्युजिक फेस्टिवल के अंतिम दिन रविवार को बॉलीवुड सिंगर अमित त्रिवेदी के सॉन्ग्स पर दर्शक जमकर झूमे। ग्राउंड युवाओं से भरा हुआ था। एक के बाद एक सॉन्ग ने युवाओं में जोश भर दिया। दर्शक दीर्घा में हर कोई झूमता-नाचता नजर आया। सिंगर त्रिवेदी ने ‘ये शाम शाम-ये शाम शाम’, ‘नैना दा क्या कसूर’, ‘तेरी टाय-टाय फिस’, ‘उड़ता पंजाब उड़ता पंजाब’, ‘लुक छुप ना जाओ जी’, ‘उई अम्मा मर गई..’जैसे सॉन्ग की धमाकेदार परफोर्मेंस दी। लोगों ने उनसे सॉन्ग्स की फरमाइश भी की। वे स्टेज पर करीब 9 बजे आए और 10:30 बजे तक परफार्मेंस दी। तब तक लोग उनको सुनने के लिए डटे रहे। सुबह अम्बराई घाट और दोपहर को फतहसागर पाल पर गूंजा संगीत
सिंगर त्रिवेदी नाइट से पहले पिछोला झील किनारे अम्बराई घाट पर सुबह 9 बजे से सत्र की शुरुआत सिद्धार्थ बेलमन्नु ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत परफोर्मेंस दी। इसके बाद स्पेन से आए फ्रॉम फ़ादर टू सन: फ़्लैमेंको की परफोर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया। एक ऐसी विरासत जो पीढ़ियों से आगे बढ़ती आई है। यहां ताल, सुर और भावनाओं का सुंदर संगम झील के शांत वातावरण के बीच देखने को मिला। इसके बाद दोपहर 3 बजे से फतह सागर झील पर पोलैंड के वोलोसी ने पोलिश लोक संगीत से सभी को आकर्षित किया। सत्र का समापन इंडियन ओशन परफोर्मेंस से हुआ। यहां भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
सिंगर अमित त्रिवेदी नाइट में जमकर झूमे-नाचे युवा:गांधी ग्राउंड में 3 दिवसीय वर्ल्ड म्युजिक फेस्टिवल का समापन, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
Leave a comment