47 गांवों को बाड़मेर के सदर थाने में जोड़ा गया:नोखड़ा, बाछड़ाऊ, भिंयाड़ में नया थाना और वीरातरा मंदिर में चौकी खुलेगी

Actionpunjab
4 Min Read



बाड़मेर-बालोतरा जिले की सीमाएं बदलने के बाद गुड़ामालानी, रागेश्वरी और धोरीमन्ना थाने के 47 गांवों को बाड़मेर के सदर थाने में जोड़ा गया है। अब पुलिस ने आमजन की सुविधाओं के लिए दो नए थाने बनाना प्रस्तावित किया है। इसके लिए एसपी ने थानों से गांवों की सीमाओं के साथ सूची मांगी है। गुड़ामालानी- रागेश्वरी से नोखड़ा और धोरीमन्ना से बाछड़ाऊ नया थाना बनना बनेगा। शिव से भिंयाड़ नई पंचायत समिति प्रस्तावित की गई है। अब इस नई पंचायत समिति को थाना भी बनाया जाएगा। शिव में पुलिस सीओ नहीं है। शिव के सीओ बाड़मेर और रामसर लगाता है। ऐसे में अब शिव को नया पुलिस वृत मुख्यालय बनाने का भी प्रस्ताव बनाया गया है। वीरातरा माता मंदिर पुलिस चौकी बनना भी प्रस्तावित है। पंस. आडेल, थाना नोखड़ा अब नोखड़ा को पुलिस थाना बनाने की सुगबुगहाट तेज हो गई है। एसपी की ओर से नोखड़ा को पुलिस थाना बनाने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। इसके लिए रागेश्वरी थाने के 21 ग्राम पंचायत और गुड़ामालानी थाने की 10 ग्राम पंचायत होगी। ऐसे में गुड़ामालानी विधानसभा से बाड़मेर जिले में आई 31 पंचायतों को पृथक कर इन्हें नोखड़ा को अलग से थाना बनाया जाएगा। वर्तमान में नोखड़ा का रागेश्वरी और गोलिया जेतमाल का गुड़ामालानी थाना था। नोखड़ा, बाछड़ाऊ, भिंयाड़ में नया थाना और वीरातरा मंदिर में चौकी खुलेगी धोरीमन्ना से मांगता को अलग करके पंचायत समिति बनाया गया। अब धोरीमन्ना के आदर्श लुखू से आगे के गांव बालोतरा जिले में चले गए। पीछे 16 पंचायतों को मांगता पंचायत समिति में रखा गया है, जबकि ये पंचायतें पूर्व में धोरीमन्ना थाने में थी। ऐसे में जिलों की सीमाएं बदलने से आदर्श लूखू तक ग्राम पंचायतों को बाड़मेर के सदर थाने में शामिल किया गया था। ऐसे में दूरी करीब 65 किमी. थी। आमजन की सुविधाओं को देखते हुए बीच सेंटर पॉइंट बाछड़ाऊ को थाना बनाया जाना प्रस्तावित किया गया है। भिंयाड़ अब थाना बनेगा शिव विधानसभा में शिव से भिंयाड़ को अलग पंचायत ​समिति बनाया गया है। इसमें नवगठित समेत 25 ग्राम पंचायतें हैं। अब भिंयाड़ में थाना बनाया जाना भी प्रस्तावित किया गया है। ऐसे में भिंयाड़ अब पंचायत समि​ति के साथ थाना भी बनेगा। 25 ग्राम पंचायतों के लोगों को अब शिव नहीं जाना पड़ेगा। हालांकि विधानसभा परिसीमन में भियाड़ को बायतु में शामिल किए जाने की चर्चा की है। शिव पुलिस वृत्त मुख्यालय शिव विधानसभा मुख्यालय होने के बाद भी आज दिन तक पुलिस वृत मुख्यालय नहीं है। जबकि कांग्रेस राज में रामसर को वृत मुख्यालय बना दिया था। ऐसे में लंबे समय से शिव को वृत मुख्यालय बनाने की मांग की जा रही थी। भाजपा नेता स्वरूपसिंह ने बताया कि इसके लिए प्रस्ताव तैयार करवाए गए हैं। ​शिव वृत मुख्यालय बनेगा। शिव में पुलिस डिप्टी बैठेंगे। संगीन आपराधिक मामलों में तत्काल सुनवाई हो सकेगी। “बाड़मेर जिले के बाछड़ाऊ, नोखड़ा और भिंयाड़ के लिए पुलिस थाना, शिव को वृत मुख्यालय और वीरातरा मंदिर को पुलिस चौकी बनाने के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। सरकार को भेजे जाएंगे। जिलों की सीमाएं बदलने के बाद अब आबादी के हिसाब से पुलिस थाने बने ताकि आमजन को तत्काल मदद ​मिल सके।”
-नरेंद्रसिंह मीना, एसपी, बाड़मेर।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *