गोरखपुर में कोहरा कम:सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, धूप के बावजूद नहीं मिलेगी राहत

Actionpunjab
1 Min Read




गोरखपुर में इन दिनों सुबह और शाम को ठंड का असर ज्यादा देखा जा रहा है। सोमवार की सुबह हल्के कोहरे चादर नजर आया। तेज रफ्तार में चल रही ठंडी हवाओं की वजह से गलन भी बरकरार है। जगह- जगह लोग अलाव के सहारे खुद को ठंड से बचाते हुए नजर आए। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आज शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहने की संभावना है। दिन धूप खिलने से राहत जरूर मिलेगी लेकिन तेज पछुआ हवाओं की वजह से गलन बरकरार रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का ही असर है कि तराई इलाकों में ठंड बढ़ी है। आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव से कुछ राहत के आसार हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *