संसद और दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी:मेल में लिखा- 13 फरवरी को संसद में ब्लास्ट होगा, दिल्ली को खालिस्तान बना देंगे

Actionpunjab
3 Min Read




राजधानी दिल्ली के 9 स्कूलों को सोमवार सुबह बम की धमकी भरे ईमेल मिले। मेल में दावा किया गया कि 13 फरवरी को दोपहर 1:11 बजे संसद में ब्लास्ट होगा और दिल्ली को खालिस्तान बना देंगे। ईमेल में अफजल गुरु की याद में धमकी भेजने और पंजाब को खालिस्तान मानने का भी जिक्र है। धमकी के बाद स्कूलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, सुबह अलग-अलग इलाकों के स्कूलों से इमरजेंसी कॉल आईं। इसके बाद फायर टेंडर, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को तुरंत मौके पर भेजा गया। धमकी भरे ईमेल में लिखा था- अफजल गुरु की याद में दिल्ली बनेगा खालिस्तान। 1:11 बजे पर धमाका होगा, 13 फरवरी को 1:11 बजे पर संसद में ब्लास्ट होगा। पंजाब खालिस्तान है। खालिस्तान नेशनल आर्मी।
स्कूलों को खाली कराया गया DFS के एक अधिकारी ने कहा कि अब तक 9 स्कूलों ने बम की धमकी मिलने की सूचना दी है। सभी परिसरों की जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ईमेल की लोकेशन और सोर्स पता करने के लिए साइबर टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। साथ ही राजधानी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। अब तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। इन स्कूलों को मिली बम की धमकी पटना-भागलपुर सिविल कोर्ट को भी उड़ाने की धमकी पटना और भागलपुर सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सिविल कोर्ट पटना, भागलपुर और जिला बार एसोसिएशन के नाम मेल पर लेटर भेजा गया है। इसमें लिखा है कि जज के चैंबर और वॉशरूम में 4RDX रखे हैं। रिमोट से ब्लास्ट करेंगे। धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। वकील और जज अपने चैंबर से बाहर निकल गए हैं। इसके साथ ही बिहार के सभी कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरी खबर पढ़ें… 28 जनवरी: चंडीगढ़ के 30 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब दौरे से पहले खालिस्तानी आतंकियों ने टारगेट करने की धमकी दी थी। यह धमकी चंडीगढ़ में 30 स्कूलों को भेजी धमकी भरी मेल के साथ थी। इस संबंध में स्कूलों को भेजी मेल में कहा गया है कि चंडीगढ़ खालिस्तान है। इसमें स्कूलों को धमकाया गया कि वह राष्ट्रगान जन गण मन की जगह पर देह शिवा वर मोहे इहे शुरू करें। पूरी खबर पढ़ें… ——-

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *