डीडवाना-कुचामन में अमीन पठान का स्वागत:शांति सद्भावना का दिया संदेश, युवा कार्यकर्ताओं और खेलप्रेमियों ने किया सम्मान

Actionpunjab
1 Min Read




कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान डीडवाना-कुचामन जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं और खेल प्रेमियों ने उनका स्वागत किया। जिला गठन के बाद पठान का यह पहला दौरा था।
दौलतपुरा में विशेष रूप से क्रिकेट खिलाड़ियों और युवाओं ने उनका सम्मान किया। जिला खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष इरशाद खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर अमीन पठान ने युवाओं से खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने क्षेत्र, प्रदेश और देश में अमन, शांति और मोहब्बत का संदेश फैलाने पर जोर दिया। पठान ने कहा कि यह पार्टी की मूल विचारधारा है और युवाओं को इसे आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष हिदायत खान, विक्की उस्मान खान, अयूब खान चौपाई, पप्पू खान, मुराद खान, शब्बीर खान, यूनुस खान, लियाकत खान, हबीब खान, सावंत खान, लाल खान, नजीर खान, असलम खान, रिजवान, अयान खान, आमीर खान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *