![]()
रामपुर रेलवे जंक्शन पर पंजाब मेल ट्रेन के टॉयलेट में एक व्यक्ति का शव मिला। ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही रेल पुलिस (जीआरपी) को सूचना दी गई। शव को टॉयलेट से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। छत्तीसगढ़ से चंडीगढ़ जा रहा था, तभी ट्रेन के टॉयलेट में उनका निधन हो गया। सूचना मिलने पर मृतक के बेटे रोशन कुमार रामपुर पहुंचे। परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया और मौत को स्वाभाविक बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जीआरपी थाना प्रभारी ईश्वर चंद ने बताया कि मृतक की पहचान नारायण झा (56 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गुनानंद झा के पुत्र और पंजाब के मोहाली जिले के बोलाटाना थाना क्षेत्र स्थित आनंद विहार, हाउस नंबर 44 के निवासी थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मौत स्वाभाविक है और इसमें किसी तरह का संदेह नहीं है। पुलिस ने परिजनों की लिखित सहमति और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव बिना पोस्टमार्टम के उनके सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिजन शव को पंजाब ले गए। मृतक के बेटे रोशन कुमार ने जिला अस्पताल में अनौपचारिक बातचीत में पुष्टि की कि उनके पिता की मौत स्वाभाविक हुई है, इसलिए वे पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे।
पंजाब मेल के टॉयलेट में मिला शव:रामपुर में जीआरपी ने जिला अस्पताल भेजा, परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया
Leave a comment