![]()
पलवल जिले के चांदहट थाना क्षेत्र में लालगढ़ गांव के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायल की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोस्तों ने कार धीरे चलाने को कहा, नहीं माना चांदहट थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि लालगढ़ गांव के नीरज (30) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 फरवरी को वह अपने दोस्तों उमेश, उदयवीर सिंह और सुनील उर्फ बबली के साथ उमेश की कार से फरीदाबाद में एक शादी समारोह में गए थे। शादी समारोह से लौटते समय जब वे रसूलपुर गांव के पास पहुंचे, तो उदयवीर ने भूख लगने पर होटल चलने को कहा। नीरज के अनुसार, उमेश कार को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। नीरज और उदयवीर ने उसे कई बार धीरे चलाने को कहा, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी। युवक की हालत गंभीर, फरीदाबाद रेफर कुछ देर बाद कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में पीछे बैठे उदयवीर सिंह की गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई। सुनील को गंभीर हालत में फरीदाबाद रेफर किया गया, जबकि नीरज का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस चांदहट थाना पुलिस को सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने नीरज की शिकायत पर कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पलवल में बेकाबू होकर पेड़ से टकराई कार:युवक की मौत, दो साथी घायल; शादी समारोह से लौटते समय हादसा
Leave a comment