अमृतसर के लॉरेंस रोड पर दिनदहाड़े लूट:दिल्ली से आए टूरिस्ट से बैग छीना, पिस्तौल दिखाकर फरार हुए बदमाश

Actionpunjab
1 Min Read




अमृतसर के लॉरेंस रोड पर दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। दिल्ली से अमृतसर घूमने आए एक टूरिस्ट से कान्हा स्वीट्स के बाहर अज्ञात चोरों ने बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टूरिस्ट जैसे ही दुकान के बाहर खड़ा था, तभी बाइक सवार बदमाश अचानक पहुंचे और उसका बैग छीनकर भागने लगे। जब आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर दहशत फैला दी और तेजी से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *