स्कूल में घुसकर 5वीं की छात्रा की पिटाई:क्लास में पढ़ने वाली लड़की से झगड़े के बाद नाराज पिता ने उठाया कदम, टीचरों ने थाने में लिखित शिकायत दी

Actionpunjab
3 Min Read




प्रयागराज के एयरपोर्ट क्षेत्र में तारापुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में घुसकर कक्षा 5 में पढ़ने वाली एक छात्रा को‌ पीटा गया। उसकी अपनी ही क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा से नोंकझोंक हो गई थी। बात इतनी बढ़ गई कि एक बच्ची के पिता स्कूल पहुंच गए और दूसरी बच्ची को बेरहमी से पीट दिया। मामले में स्कूल के टीचरों ने थाने में लिखित शिकायत की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। सीधे क्लास में घुसकर किया हमला घटना 7 फरवरी को छुट्टी के समय हुई। टीचरों ने बताया कि यहां खेलने के दौरान दो छात्राओं के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। इसी बात की जानकारी मिलने पर एक छात्रा के पिता सीधे स्कूल पहुंचा और बिना कुछ पूछे कक्षा में घुस गया। आरोप है कि उन्होंने छात्रा को जमीन पर गिरा दिया। उसका गला दबाया और कॉलर पकड़कर मारा। बीचबचाव की कोशिश पर टीचरों से भी अभद्रता मारपीट के दौरान बच्ची की शर्ट के बटन तक टूट गए। यह सब देखकर बच्चे और शिक्षक भी घबरा गए।जब टीचरों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उनके साथ भी बदतमीजी की और जाते-जाते बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। धमकाने घर भी पहुंच गया घटना के बाद एक टीचर बच्ची को घर तक छोड़ने गईं, लेकिन आरोप है कि उनके लौटने के बाद वही व्यक्ति घात लगाकर फिर बच्ची को धमकाने पहुंच गया। इसके बाद से छात्रा काफी डरी हुई है और घर से बाहर निकलने में भी डर रही है। इस पूरे मामले को लेकर स्कूल के सभी शिक्षक और स्टाफ ने एयरपोर्ट थाने में लिखित शिकायत दी है और मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि आगे किसी भी बच्चे के साथ ऐसा न हो। पुलिस बोली एयरपोर्ट थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि टीचरों की ओर से शिकायत दी गई थी। इसके बाद बच्ची और उसकी मां को बुलवाया गया। आरोपी को भी थाने लाया गया। हालांकि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। बच्ची की मां ने लिख कर दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *