![]()
मानसा में एक पुलिसकर्मी पर इनोवा कार ड्राइवर से मारपीट कर उसकी गाड़ी और लाइसेंसी हथियार छीनकर फरार होने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद खाकी पर एक बार फिर सवाल उठ गए हैं। घायल ड्राइवर को मानसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित गुरप्रीत सिंह और उनके बेटे विश्वदीप सिंह ने बताया कि वे एक समारोह में शामिल होने के लिए मुक्तसर जा रहे थे। रमदिता चौक पर एक पुलिसकर्मी ने उनकी इनोवा कार में लिफ्ट ली। रास्ते में पुलिसकर्मी ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें कार से बाहर फेंक दिया। इसके बाद वह उनकी इनोवा कार और लाइसेंसी हथियार लेकर फरार हो गया। पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी मारपीट में घायल गुरप्रीत सिंह को मानसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इंसाफ की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का दावा करती है। वहीं दूसरी तरफ ऐसे पुलिसकर्मी आम लोगों के साथ मारपीट कर उनके वाहन और हथियार छीनकर फरार हो रहे हैं। बठिंडा रेंज के आईजी हरजीत सिंह ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मानसा में व्यक्ति का कार छीनकर पुलिसकर्मी भागा:मारपीट कर बाहर फेंका, पीड़ित शादी में शामिल होने मुक्तसर जा रहा था
Leave a comment