12वीं के छात्र की बाइक ट्रक से भिड़ी, मौत:प्रयागराज में देर रात शादी से लौटते वक्त हादसा, ट्रक वाले ने अचानक लगा दी ब्रेक

Actionpunjab
2 Min Read




पूरामुफ्ती में पोंगहट पुल के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12वीं के छात्र प्रियम श्रीवास्तव की मौत हो गई। वह दोस्त की बहन की शादी में शामिल होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक आगे चल रही ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। गंभीर चोट आने की वजह से उसकी मौत हो गई। इकलौता बेटा था घर का
मुंडेरा नीमसराय कॉलोनी निवासी देवेंद्र श्रीवास्तव प्रिंटिंग प्रेस का काम करते हैं। परिवार में पत्नी ग्रीष्मा और इकलौता बेटा प्रियम था। देवेंद्र के मुताबिक प्रियम 12वीं का छात्र था और उसकी पढ़ाई कानपुर से चल रही थी। पढ़ाई के साथ-साथ वह प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कर रहा था। कोचिंग के दौरान उसके कई दोस्त बने थे।
शाम 7 बजे निकला था घर से
रविवार को करेली इलाके में उसके एक दोस्त की बहन की शादी थी। शाम करीब सात बजे बाइक से घर से निकला।
शादी समारोह में शामिल होने के बाद प्रियम तीन बाइकों पर अपने दोस्तों के साथ बम्हरौली निवासी एक दोस्त को घर छोड़ने गया। वहां से लौटते समय रात करीब 12 बजे जैसे ही वह पोंगहट पुल के पास पहुंचा, आगे चल रहे एक ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। अस्पताल ले जाने से पहले ही थमी सांस
संतुलन बिगड़ने से प्रियम की बाइक ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद उसके दोस्त तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस बोली
पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जो तथ्य सामने आएंगे, आगे कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *