![]()
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री, झज्जर विधायक गीता भुक्कल ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि हरियाणा एक वेलफेयर स्टेट होने के बावजूद राज्य को केंद्र से बजट में कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने सवाल उठाया कि जब न पेंशन मिल रही है, न शिक्षा, न स्वास्थ्य और न ही बुनियादी सुविधाएं, तो आखिर राज्य का पैसा जा कहां रहा है गीता भुक्कल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले बुजुर्गों के वोट लेने के लिए पेंशन योजनाएं शुरू कीं और अब उन्हीं बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई। इसी तरह पहले राशन कार्ड बनवाए गए और अब एक झटके में 12 लाख राशन कार्ड काट दिए गए, मानो सभी लोग रातों-रात अमीर हो गए हों। भाजपा सांसद कर रहे भिवानी बोर्ड बंद करने की बात उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए, वहीं चिराग योजना में आय सीमा बढ़ाकर गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में भेजने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे भी चिंताजनक बात यह है कि भाजपा के सांसद और मंत्री खुद भिवानी बोर्ड को बंद करने जैसी बातें कर रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं भी पूरी नहीं स्वास्थ्य व्यवस्था पर हमला बोलते हुए गीता भुक्कल ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, जबकि सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसके बावजूद सरकार आंख मूंदे बैठी है। मुख्यमंत्री जारी करे श्वेत पत्र विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह तक नजर नहीं आ रहा कि खेतों में जलभराव से फसलें खराब हो चुकी हैं, लेकिन किसानों को अब तक मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री तुरंत श्वेत पत्र जारी करें और बताएं कि प्रदेश का पैसा कहां खर्च हुआ। भाजपा इवेंट मैनेजमेंट की सरकार गीता भुक्कल ने कहा कि विधानसभा में जब काम रोको प्रस्ताव लाया गया तो सरकार ने उसका मजाक बना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इवेंट मैनेजमेंट में व्यस्त है, जबकि ज़मीनी समस्याएं जस की तस हैं। अनिल विज कह रहे 1500 करोड़ घोटाले की बात उन्होंने यह भी याद दिलाया कि भाजपा के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज खुद 1500 करोड़ रुपये के घोटाले की बात सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं। जब भाजपा के नेता और मंत्री ही सरकार को भ्रष्ट बता रहे हैं, तो सच्चाई खुद सामने आ जाती है। विधानसभा में मजबूती के साथ विपक्ष उठाएगा मुद्दे गीता भुक्कल ने स्पष्ट किया कि इस बार विपक्ष पूरी मजबूती के साथ हरियाणा और झज्जर के मुद्दों को विधानसभा में उठाएगा। चाहे मार्शल बुलाए जाएं या कोई और दबाव बनाया जाए, मुद्दों से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि शहरों के पार्क, कूड़ा उठान, गांवों की सड़कों, तालाबों और पीने के पानी जैसे बुनियादी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। भुक्कल बोली- भाजपा सरकार भगवान भरोसे चल रही आने वाले बजट सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि यह सत्र हंगामेदार होगा, क्योंकि जनता की आवाज अब दबाई नहीं जा सकती। भाजपा सरकार भगवान भरोसे चल रही है और हरियाणा में भ्रष्टाचार चरम पर है, यह कहना गलत नहीं होगा — गीता भुक्कल ने दो टूक शब्दों में सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
झज्जर कांग्रेस विधायक का सरकार तीखा हमला:बोली, हरियाणा वेलफेयर स्टेट है, फिर पैसा गया कहां, मुख्यमंत्री श्वेत पत्र जारी करे
Leave a comment