गोविंदा ने बेटे के करियर को सपोर्ट नहीं किया?:पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों पर एक्टर की सफाई, बोले- मुझसे पूछा ही नहीं गया

Actionpunjab
2 Min Read




गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने उन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी, जिनमें कहा गया था कि उन्होंने अपने बेटे के करियर को सपोर्ट नहीं किया। इस पर गोविंदा ने कहा, मैं फिल्मी और रिश्तों में नाकामयाब रहा हूं। ANI से बातचीत में गोविंदा ने कहा, मैंने अपनी फैमिली के लिए राजनीति छोड़ दी थी, क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि मेरे किसी भी द्वेष का असर मेरी फैमिली की जिंदगी पर पड़े, खासकर मेरे बच्चों पर। मैं सिर्फ अपने बच्चों के लिए बाहर आया था। मैंने साजिद नाडियाडवाला से मेरे बेटे को गाइड करने के लिए कहा था। साजिद ने यशवर्धन को फिल्म मेकिंग के अलग-अलग पहलू सिखाने में मदद भी की। मुझसे ज्यादा कुछ नहीं पूछा गया। घर में ऐसा माहौल था कि मैं फिल्मी और रिश्तों में नाकामयाब हूं। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों पर गोविंदा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जो लोग मुझ पर प्यार के मामलों को लेकर आरोप लगा रहे हैं, वे गलत हैं। यह कभी ठीक से काम नहीं किया। मैंने चार सुपरस्टार्स और मिस यूनिवर्स रहीं एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है, लेकिन मैंने कभी गलत नजर से किसी की ओर नहीं देखा। मेरी कोई भी हीरोइन यह नहीं कह सकती कि मैंने उसे परेशान किया हो या किसी के लिए अपशब्द कहे हों। गोविंदा ने कहा कि वह अपने करियर में साथ काम करने वाले सभी कलाकारों के आभारी हैं। उन्होंने कहा, मैं सभी आर्टिस्ट्स और हीरोइन्स का धन्यवाद करता हूं। मेरी जो फिल्में चली हैं, उसके लिए मैं अपने डायरेक्टर्स, गानों और फिल्मों की हीरोइन्स को थैंक यू कहना चाहता हूं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *