जींद में 2 युवकों पर तेजधार हथियार से हमला:गंभीर घायल; बस स्टैंड पर खड़े थे, पुराना विवाद रहा वजह

Actionpunjab
1 Min Read




जींद जिले के उचाना क्षेत्र के पालवां बस अड्डे पर दो युवकों को तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। पुरानी कहासुनी के चलते हुए इस हमले में घायल युवकों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पालवां गांव के बस अड्डे पर पालवां निवासी पवन और गांव बड़ौदा निवासी सुमित खड़े थे। उसी दौरान गांव बड़ौदा के बीरू और कुलदीप वहां पहुंचे। पुरानी कहासुनी में विवाद बताया जा रहा है कि पुरानी कहासुनी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद बीरू और कुलदीप ने पवन और सुमित पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में पवन और सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज किया घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत उचाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। उचाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पवन पालवां की शिकायत पर कुलदीप और बीरू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *