गुरदासपुर में महिला से बालियां छीनी:स्कूटी पर बेटी के साथ जा रही, बाइक पर सवार होकर आए दो युवक, लड़की गिरने से बची

Actionpunjab
2 Min Read




गुरदासपुर में करतारपुर कॉरिडोर को जाने वाले मार्ग पर एक महिला के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। गुरदासपुर-कलानौर रोड पर गांव गोसल के पास बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी पर जा रही एक बुजुर्ग महिला के कानों से बालियां झपट लीं और फरार हो गए। यह घटना दिनदहाड़े हुई। पीड़ित बुजुर्ग महिला मनजीत कौर ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ स्कूटी पर अपने मायके से गांव मानेपुर लौट रही थीं। जब वे गांव गोसल के पास पहुंचीं, तो पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने उनकी स्कूटी के पास आकर गति धीमी की। पीछे बैठे युवक ने फुर्ती से उनके दोनों कानों से बालियां झपट लीं। स्थानीय लोगों ने जताई चिंता इस दौरान स्कूटी चला रही बेटी और मनजीत कौर गिरने से बाल-बाल बच गईं। यह मार्ग श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर से जुड़ा होने के कारण यहां काफी आवाजाही रहती है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों ने गहरी चिंता व्यक्त की है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पंजाब पुलिस बदमाशों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार 2’ चला रही है और जगह-जगह चेकिंग का दावा कर रही है। इसके बावजूद गुरदासपुर में लूटपाट की घटनाएं जारी हैं। थाना कलानौर के एसएचओ जितेंद्र पाल ने मौके पर पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और झपटमारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *